एक्सप्लोरर

अमेठी: राहुल के अस्पताल और मोदी के कार्ड में रेफरी बने डीएम, स्वास्थ्य विभाग ने मांगी रिपोर्ट

अमेठी में आयुष्मान कार्ड धारक मरीज की मौत के मामले में सियासत गर्म है। इस बीच केंद्र और राज्य सरकार ने इस मामले में अमेठी के जिलाधिकारी को रेफरी की भूमिका दे दी है। उनसे पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गई है।

अमेठी, एबीपी गंगा।  बीजेपी की उपलब्धियों में शामिल आयुष्मान योजना अब उसके लिए कांग्रेस पर हमले का हथियार बन गई है। बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी (कांग्रेस के ट्रस्ट) के अस्पताल में मरीज को इसीलिए इलाज नहीं मिला, क्योंकि उसके पास मोदी (आयुष्मान योजना) का कार्ड था। केंद्र और राज्य सरकार ने इस मामले में अमेठी के जिलाधिकारी को रेफरी की भूमिका दे दी है। उनसे पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गई है।

आयुष्मान योजना कार्ड, बीजेपी Vs कांग्रेस

सोमवार को जब अमेठी में लोकसभा चुनाव का मतदान हो रहा था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमेठी की भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी तक इस मामले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर थे। यह मामला पिछले दिनों तब सामने आया था, जब अमेठी में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से मिले एक युवक अरुण मिश्रा ने उन्हें बताया कि आयुष्मान योजना की पात्रता होने के बावजूद इलाज न मिलने से उसके चाचा नन्हेलाल मिश्रा की 26 अप्रैल को मौत हो गई।

कांग्रेस पर आक्रामक बीजेपी 

स्मृति ने इस युवक का करीब दो मिनट का वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया, जिसमें वह बता रहा है कि आयुष्मान योजना का कार्ड और चाचा को लेकर जब वह संजय गांधी अस्पताल पहुंचा तो वहां मौजूद डॉ.सिद्धार्थ ने कहा कि यह कांग्रेस और राहुल गांधी का अस्पताल है, योगी और मोदी का नहीं। यहां आयुष्मान कार्ड नहीं चलेगा। इसी के बाद भाजपा जहां आक्रामक हो गई।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने जिलाधिकारी से मांगी रिपोर्ट 

वहीं, कांग्रेस के बचाव में सामने आए संजय गांधी अस्पताल के निदेशक डॉ.एसएम चौधरी ने दावा किया कि उनके अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत दो सौ मरीजों का इलाज किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मरीज के पास आयुष्मान कार्ड न होने के कारण उसे इलाज नहीं मिल पाया था। हालांकि प्रधानमंत्री द्वारा मामला उठाए जाने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और देश भर में आयुष्मान योजना का संचालन करने वाली नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सीईओ इंदुभूषण ने इसका संज्ञान लिया। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने भी अमेठी के जिलाधिकारी राममनोहर मिश्र से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget