एक्सप्लोरर

Independence Day 2023: भारत-चीन सीमा पर स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ के जश्न में डूबे लोग, सेना के जवानों ने दिखाए करतब

Independence Amrit Mahotsav on Indo-China border: भारत-चीन सीमा पर स्थित कई गांवों में देश की आजादी की 77वीं वर्षगांठ का जश्न धूमधाम से मनाया गया.

Celebration of Independence Amrit Mahotsav: भारत-चीन बॉर्डर पर स्थित गांव मलारी में आजादी का महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया. देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय भोटिया जनजाति के लोगों ने बॉर्डर हाईवे पर रैली निकाली तो वहीं स्थानीय युवाओं और सेना के जवानों ने करतब दिखाए. बता दें कि यह मलारी गांव माइग्रेटेड गांव है. गर्मियों में ग्रामीण यहां पहुंच कर खेती बाड़ी करते हैं और स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं. वहीं सर्दियों की दस्तक शुरू होते ही अक्टूबर में यह लोग अपने प्रवासीय गांव में चले जाते हैं.

भारत-चीन बॉर्डर पर कई गांवों में मनाया गया आजादी का जश्न
भारत चीन की सीमा पर स्थित मलारी के अलावा नीति, गमशाली आदि गांव में भी आजादी का जश्न बड़े ही भव्य रूप से मनाया गया. भारत-चीन सीमा पर आजादी के जश्न को मनाता देख लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया. आपको बता दे यह गांव चीन की सीमा से बेहद करीब है और यहां के लोग मात्र 6 महीने इस गांव में रहते हैं, बाकी 6 महीने यह लोग नीचे दूसरे गांव में चले जाते हैं, क्योंकि गर्मियों के दिनों में इस गांव में आकर के लोग खेती-बाड़ी करते हैं गर्मी के बाद सर्दियों में यह लोग नीचे दूसरे गांव में आ जाते हैं.

देवभूमि उत्तराखंड में धूम धाम से मनी स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ
इसके अलावा उत्तराखंड में देश की आजादी की 77वीं वर्षगांठ धूम धाम से मनाई गई. 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान सीएम धानी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई. आजादी की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रदेश भर में कई जगहों पर प्रभात फेरी निकाली गई. इसके अलावा कई स्कूलों व कार्यक्रमों में ध्वजारोहण किया गया. इस दौरान कई रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया.

सीएम धामी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
 देश की आजादी की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर राजधानी देहरादून में परेड मैदान में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान सीएम धामी ने ध्वजारोहण किया. साथ ही, सीएम धामी ने राज्य के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें:

Watch: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी विधानसभा में हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, गुलाब की खुशबू से महक उठा आसमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले चंपत राय से छीनी गई ये पावर, इन 5 मुद्दों पर सभी की निगाहें
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले चंपत राय से छीनी गई ये पावर, इन 5 मुद्दों पर सभी की निगाहें
Ram Mandir Trust Meeting Live: चंपत राय की जगह स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती बनेंगे महासचिव? ट्रस्ट के सदस्यों की बनी सहमति
Live: चंपत राय की जगह स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती बनेंगे महासचिव? ट्रस्ट के सदस्यों की बनी सहमति
यूपी के सभी 18 मंडलों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, लोगों को मिलेगा ये फायदा
यूपी के सभी 18 मंडलों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, लोगों को मिलेगा ये फायदा
'जांच पूरी होने दीजिए तब बोलूंगा...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'जांच पूरी होने दीजिए तब बोलूंगा...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget