एक्सप्लोरर

Watch: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी विधानसभा में हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, गुलाब की खुशबू से महक उठा आसमान

Independence Day 2023 Special: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह के दौरान यूपी विधानसभा पर हेलीकॉप्टर के जरिए आसमान से फूलों की बारिश की गई. जिसकी बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं.

India Independence Day 2023: देश आज अपनी आजादी का 77वां साल मना रहा है. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, आजादी के इस महापर्व में देश का जन-जन पूरी तरह से सराबोर दिखाई दे रहा है. हर तरफ तिरंगा और तीन रंगों से सजी इमारतें और भवन नजर आ रहे हैं, लेकिन आजादी के इस महापर्व का सबसे अनोखा रंग उस वक्त देखने को मिला जब स्वाधीनता दिवस समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश की विधानसभा भवन के ऊपर से हेलीकॉप्टर से गुलाब के फूलों की वर्षा की गई. इस दौरान धरती और आसमान गुलाब की खुशबू से महक उठा.

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह के दौरान यूपी विधानसभा पर हेलीकॉप्टर के जरिए आसमान से फूलों की बारिश की गई. जिसे देखकर आसपास के लोगों को उत्साह और बढ़ गया. आसमान से गिरते गुलाब की पंखुड़ियों से लोग आजादी के इस महापर्व में सराबोर हो गए. आसमान से फूलों की बारिश का वीडियो भी सामने आया है जिसमें हेलीकॉप्टर से यूपी विधानसभा और आसपास के इलाके में फूलों का वर्षा होते हुए दिख रही है. इस दौरान आसमान में सिर्फ फूल ही फूल दिखाई देते हैं.

सीएम योगी ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा झंडा फहराया और देश की आजादी में अपना योगदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया, इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों से देश के विकास में अपना योगदान देने के अपील की और कहा कि हम 2047 तक उस भारत का निर्माण करेंगे, जिसका सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था.

सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी की कानून व्यवस्था में सुधार में हुआ है. अब किसी को भी प्रदेश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं है. कानून व्यवस्था में सुधार की वजह से यूपी में निवेश भी बढ़ा है, जिससे यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा. अब यूपी पहले वाला यूपी नहीं रहा है. 

Akshay Kumar: अभिनेता अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिलने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget