एक्सप्लोरर

उन्नाव रेप कांड: सीबीआई ने सीतापुर जेल में की विधायक सेंगर से पूछताछ

उन्नाव रेप मामले में शनिवार को सीबीआई की टीम ने सीतापुर में जेल में बंद विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से पूछताछ की।

लखनऊ, भाषा। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से शनिवार को पूछताछ की। सेंगर एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में इस समय सीतापुर जेल में बंद है।

सीबीआई का तीन सदस्यीय दल सीतापुर जिला जेल गया और कई घंटे तक सेंगर से पूछताछ की। दल के सदस्य दोपहर में सीतापुर जेल गये। शुक्रवार को सीबीआई ने बलात्कार पीड़िता के चाचा से रायबरेली जेल में पूछताछ की थी। रात में रायबरेली जिला प्रशासन ने उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार चाचा को दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया। रायबरेली में सीबीआई टीम गुरबख्शगंज इलाके में दुर्घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौका-ए-वारदात और मारूति स्विफ्ट कार को टक्कर मारने वाले ट्रक का निरीक्षण किया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे पुलिस अधिकारियों से भी सीबीआई की टीम ने बातचीत की। इस बीच विधायक के तीन शस्त्रों के लाइसेंस शुक्रवार को निरस्त कर दिये गये। रविवार को बलात्कार पीड़िता और उसके परिवार को लेकर जा रही कार में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में पीड़िता की मौसी और चाची की मौत हो गयी जबकि पीड़िता और उनके वकील गंभीर रूप से जख्मी हो गये। केजीएमयू ट्रामा सेंटर में पीड़िता की देखरेख कर रहे डाक्टरों ने बताया कि पीड़िता को निमोनिया हो गया है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वह अभी वेंटिलेटर पर है। डाक्टरों ने बताया कि वकील को वेंटिलेटर से हटा लिया गया है लेकिन वह अभी खतरे से बाहर नहीं हैं । पीड़िता और उनके वकील दोनों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। अदालत के निर्देश के क्रम में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने पीड़िता और उसके परिवार वालों की सुरक्षा संभाल ली है। सीआरपीएफ जवान केजीएमयू ट्रामा सेंटर में तैनात हैं। जवान ट्रामा सेंटर की तीसरी मंजिल के प्रवेश द्वार पर तैनात हैं, जहां पीड़िता को वेंटिलेटर पर रखा गया है। यहां हर किसी को प्रवेश की इजाजत नहीं है। केवल परिवार वाले और डाक्टर ही आ जा सकते हैं। उधर महिला अधिकारियों सहित सीबीआई अफसरों का एक दल पीड़िता के परिवार वालों से बातचीत करने ट्रामा सेंटर भी पहुंचा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
Deepotsav 2026: CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भव्य दीपोत्सव, व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
CM योगी के नेतृत्व में भव्य दीपोत्सव, व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
योगी सरकार में अयोध्या की आध्यात्मिक विरासत को मिला नया विस्तार, सरयू घाट पर तैयारियां तेज
योगी सरकार में अयोध्या की आध्यात्मिक विरासत को मिला नया विस्तार, सरयू घाट पर तैयारियां तेज
'PDA में डी का मतलब दूर से प्रणाम', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'PDA में डी का मतलब दूर से प्रणाम', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CJP नेताओं को PAK से फंडिंग', केंद्रीय मंत्री के बयान पर बरसे आशुतोष रांका, 'वोट चोरी किसने की'
'CJP नेताओं को PAK से फंडिंग', केंद्रीय मंत्री के बयान पर बरसे आशुतोष रांका, 'वोट चोरी किसने की'
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत की 'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget