एक्सप्लोरर

यूपी: बच्चों का यौन शोषण करने वाले हैवान इंजीनियर के घर से मिली 8 पेन ड्राइव, 100 वीडियो व 600 से ज्यादा तस्वीरें

यूपी में सिंचाईं विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर की करतूत सामने आने लगी है. यौन शोषण करने वाले इंजीनियर के घर से सीबीआई की टीम को कई आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीरें मिली हैं.

लखनऊ: बच्चों के यौन शोषण के मामले में उत्तर प्रदेश के सिंचाईं विभाग के जूनियर इंजीनियर के घर से सीबीआई टीम ने 8 पेन ड्राइव बरामद की है. शुरुआती पूछताछ में जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई की है. इस पेन ड्राइव में 100 के लगभग वीडियो और 600 से ज्यादा बच्चों की यौन शोषण की तस्वीरें मिली हैं. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बांदा हमीरपुर और कर्वी क्षेत्र के बच्चों को सबसे ज्यादा शिकार बनाया गया.

इसके अलावा, आरोपी के ठिकाने से सीडी और वीडियो बनाने के कई गैजेट्स भी मिले हैं. आरोपी जेई रामभवन को सीबीआई रिमांड पर लेकर पूछताछ में आगे की कड़ी तलाशी जा रही है.

गौरतलब है कि बाल यौन शोषण का मामला सामने आते ही सीबीआई की टीम एक्शन में है. टीम ने करीब 50 बच्चों के यौन शोषण के मामले में मुख्य आरोपी प्रदेश के सिंचाईं विभाग के एक जूनियर इंजीनियर चित्रकूट निवासी रामभवन को गिरफ्तार किया था.

तलाशी में मिले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आरोपी जूनियर इंजीनियर की उम्र 40 साल से भी कम बताई जा रही है. सिंचाईं विभाग के इस जूनियर इंजीनियर पर करीब 10 साल से इस कृत्य को करने का गंभीर आरोप है. सीबीआई की टीम ने चित्रकूट में जूनियर इंजीनियर और उसके साथियों के आवास की तलाशी ली है. तलाशी के दौरान करीब आठ लाख रुपया नकद, 12 मोबाइल फोन, लैपटॉप, वेब-कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक स्टोरेज डिवाइस मिले हैं.

वीडियो और फोटोग्राफ की करता था बिक्री जूनियर इंजीनियर बांदा, चित्रकूट और आसपास के जिलों में बच्चों के यौन शोषण में शामिल था. आरोपी कथित तौर पर ऑनलाइन वीडियो और फोटोग्राफ की बिक्री भी करता था. जनवरी में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्‍यूरो (NCRB) के डाटा के अनुसार, भारत में हर रोज 100 से अधिक बच्‍चों का यौन शोषण होता है. पिछले साल के मुकाबले इसमें करीब 22 फीसदी का उछाल आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget