एक्सप्लोरर

अखिलेश सरकार में गड़बड़ी के आरोपों की जांच बंद कर देगी CBI? UPPSC को दी चेतावनी, कहा- हमको...

UP News: योगी सरकार ने 2017 में अपनी पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार के कार्यकाल में UPPSC परिणामों की जांच कराने का फैसला लिया था.CBI इस मामले की जांच कर रही थी लेकिन अब उसने इसे बंद करने की चेतावनी दी है.

UP News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस-2015 और एपीएस-2010 भर्तियों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच कर रही सीबीआई ने आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जांच एजेंसी ने UPPSC के असहयोग से नाराज़ होकर अब जांच बंद करने की चेतावनी दी है.

सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखते हुए कहा है कि यदि आयोग 30 दिनों के भीतर जांच से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराता, तो एजेंसी इन मामलों की जांच समयपूर्व बंद करने को विवश हो सकती है. उन्होंने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की है.

चार साल से मिल रहा आंशिक सहयोग, कई पत्रों के बावजूद निष्क्रियता बरकरार
सीबीआई निदेशक के अनुसार, एजेंसी ने बीते चार वर्षों में आयोग को कई बार पत्र भेजे और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-ए के तहत अभियुक्त अधिकारियों के खिलाफ जांच की अनुमति मांगी, लेकिन आयोग की ओर से न तो स्पष्ट अनुमति दी गई और न ही सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए गए.

योगी सरकार के फैसले के विरोध में भड़के अमेरिका यादव, चिट्ठी लिख कर कहा- आपसे निवेदन है...

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस विलंब का असर इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई पर पड़ रहा है, जहाँ समय-समय पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी जाती है. जांच में प्रगति न होने से एजेंसी की साख पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं.

कब शुरू हुई थी जांच?
योगी सरकार ने 31 जुलाई 2017 को अखिलेश यादव सरकार (2012-17) के दौरान घोषित UPPSC परीक्षाओं के परिणामों की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. इसके बाद सीबीआई ने 5 मई 2018 को पीसीएस-2015 भर्ती और 4 अगस्त 2021 को एपीएस-2010 भर्ती में गड़बड़ी को लेकर एफआईआर दर्ज की थी.

इन मामलों में आयोग के तत्कालीन सिस्टम एनालिस्ट गिरीश गोयल, अनुभाग अधिकारी विनोद कुमार सिंह और समीक्षा अधिकारी लाल बहादुर पटेल समेत अन्य के नाम सामने आए हैं.

UPPSC की सफाई
UPPSC के सचिव अशोक कुमार ने सीबीआई के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दस्तावेजों की संख्या काफी अधिक है और उनकी नंबरिंग, प्रतिलिपि आदि में समय लग रहा है. उन्होंने दावा किया कि आयोग द्वारा दस्तावेज नियत समय पर सीबीआई को उपलब्ध कराए जा रहे हैं और शेष अभिलेख भी जल्द सौंप दिए जाएंगे.

साथ ही उन्होंने कहा कि लोक सेवकों के खिलाफ जांच की अनुमति को लेकर उच्च स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है.

Input By : सौरभ मिश्रा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget