एक्सप्लोरर

UP: विवाद के बाद शराब विक्रेता से मारपीट को लेकर बीजेपी विधायक के पुत्र समेत तीन पर केस दर्ज

यूपी के शाहजहांपुर में शराब विक्रेता से मारपीट का आरोप बीजेपी विधायक के पुत्र पर लगा है. वहीं, पुलिस ने मामले में विधायक के बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है.

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर जिले के पुवायां क्षेत्र से बीजेपी विधायक के बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ एक शराब विक्रेता से कथित मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

घटना मंगलवार को हुई जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने पुवायां-पलिया राज्य मार्ग पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी.

विवाद के बाद शराब विक्रेता की पिटाई

पुलिस के अनुसार पुवायां क्षेत्र से बीजेपी विधायक चेतराम वर्मा के पुत्र नीरज और उसके दो साथियों ने मंगलवार शाम को विवाद के बाद देसी शराब के विक्रेता शंकर वर्मा की पिटाई कर दी.

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी जब पीड़ित के तहेरे भाई निवर्तमान प्रधान गंगासागर को लगी तो वह पीड़ित को थाने लेकर गए. आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने जाम लगा प्रदर्शन किया.

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस उपाधीक्षक (नगर) प्रवीण कुमार ने एजेंसी को बताया कि वह स्वयं घटनास्थल पर गए थे. ग्रामीणों ने आश्वासन के बाद जाम खोल दिया है तथा शंकर वर्मा की शिकायत पर विधायक पुत्र नीरज व अन्य के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.

वहीं, विधायक चेतराम वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि उनके कार्यालय के सामने कुछ लोग बैठ कर शराब पी रहे थे, जिन्हें उनके पुत्र ने मना किया तो वह लोग बेटे को मारने पर आमादा हो गए.

विधायक ने कहा है कि इसके बाद रात में ग्रामीणों ने उनके कार्यालय पर आकर नारेबाजी की. यह सब एक राजनीतिक षड्यंत्र है और उनके विरोधियों द्वारा अनावश्यक इस मामले को तूल दी जा रही है.

ये भी पढ़ें.

Tractor Rally: बीजेपी MLA ने हिंसा के लिए सोनिया-राहुल को बताया जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget