एक्सप्लोरर

लखनऊ: थाई युवती की मौत के मामले में SP प्रवक्ता के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस को मिले अहम सबूत

लखनऊ पुलिस ने थाई युवती की मौत के मामले में बीजेपी सांसद के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले सपा प्रवक्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने दो अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है.

लखनऊ. थाई युवती की मौत के मामले में पुलिस ने सपा प्रवक्ता आईपी सिंह के खिलाफ गौतमपल्ली थाना में केस दर्ज कर लिया है. आईपी सिंह ने राज्यसभा सांसद संजय सेठ के बेटे पर थाईलैंड की युवती को लखनऊ बुलाने का आरोप लगाया था. पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि सांसद के निजी सहायक अनूप पांडे की तरफ से दर्ज एफआईआर में आईपी सिंह के अलावा राम दत्त तिवारी और महेंद्र कुरिया भी नामजद है. तीनों तीनों के खिलाफ आईटी एक्ट और मानहानि की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है.

बता दें कि सपा प्रवक्ता ने एक ट्वीट करके बीजेपी सांसद के बेटे पर थाईलैंड से युवती को बुलाने का आरोप लगाया था. उनके ट्वीट को रामदत्त तिवारी और महेंद्र कुरिया ने रीट्वीट किया था. राज्यसभा सांसद के निजी सहायक का आरोप है कि सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने सांसद के बेटे पर झूठे आरोप लगाकर उनकी व पूरे परिवार की छवि धूमिल करने की साजिश की है. अनूप पांडे ने पूरे मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की है. उधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर सेल और गौतमपल्ली थाने की पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

कोरोना से हुई थी थाई युवती की मौत
बता दें कि तीन मई को लोहिया अस्पताल में थाई युवती की कोरोना के कारण मौत हो गई थी. युवती की मौत के तीन दिन बाद बीजेपी सांसद के बेटे पर आरोप लगा कि उन्होंने ही युवती को लखनऊ बुलाया था. पुलिस की अब तक की छानबीन में सामने आया है कि युवती कई साल से लगातार लखनऊ आ रही थी. वह यहां गोमतीनगर स्थित ओ 2 स्पा सेंटर में नौकरी करती थी. 

स्पा सेंटर से मिले अहम सबूत
28 अप्रैल को उसे तबीयत खराब होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्पा सेंटर रायपुर के एक बिल्डर राकेश शर्मा का है और लखनऊ का ही रहने वाला सलमान वहां पर मैनेजर था. पुलिस स्पा सेंटर के मालिक राकेश शर्मा, मैनेजर सलमान और युवती के बीच संबंधों को खंगाल रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि स्पा सेंटर में कौन-कौन लोग आते थे और वहां किस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थी. फिलहाल पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है. वहां से पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और रजिस्टर समेत तमाम दस्तावेज मिले हैं जिनकी छानबीन की जा रही है. 

150 से अधिक नेताओं, कारोबारियों के नंबर मिले
पुलिस सूत्रों का कहना है कि स्पा सेंटर से मिले दस्तावेजों में 150 से अधिक नेताओं, कारोबारियों, अधिकारियों और रसूखदारों के मोबाइल नंबर मिले हैं. पुलिस सभी नंबरों की पड़ताल कर रही है. इस बीच पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर सलमान से लंबी पूछताछ की. पुलिस सूत्रों का कहना है कि सलमान कई जानकारियां छुपा रहा है. पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक राकेश शर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया है. हालांकि, राकेश शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. उसने अपनी संक्रमण की बीमारी का हवाला देते हुए बाद में आने की बात कही है.

ये भी पढ़ें:

यूपी: ग्रामीण इलाकों में कोरोना के बढ़ते प्रभाव पर HC ने जताई चिंता, योगी सरकार को दिया ये आदेश

ग्रेटर नोएडा: एक बेटे की चिता को आग देकर लौटा पिता, घर मिली दूसरे की लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget