एक्सप्लोरर

ओवैसी के मंच से बाहुबली अतीक अहमद के बेटे को शायरी सुनाना पड़ा महंगा, कई धाराओं में केस दर्ज, जानें पूरा मामला

बाहुबली अतीक अहमद के बेटे अली अहमद मुश्किल में फंस गए हैं. प्रयागराज में अली के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है. अली की जल्द गिरफ्तारी भी हो सकती है.

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की सभा में शायरी सुनाना पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे अली (Ali Ahmed) के गले की फांस बनता जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में अतीक के बेटे अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. हालांकि जमानती धाराएं होने की वजह से पुलिस ने बाहुबली के बेटे की गिरफ्तारी अभी नहीं की है. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. सूत्रों का दावा है कि प्रयागराज पुलिस इस मामले में जल्द से जल्द अपनी जांच पूरी कर बाहुबली के बेटे अली के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में हैं. 

इन धाराओं में केस दर्ज
अतीक के बेटे पर शायरी के जरिये सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारियों को धमकाने और धार्मिक भावनाएं भड़काकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. यह एफआईआर दर्ज होने से अतीक के छोटे भाई पूर्व विधायक अशरफ और बड़े बेटे उमर के बाद बाहुबली के परिवार के चौथे सदस्य पर भी कानूनी शिकंजा कसने लगा है.

क्या है मामला?
दरअसल बाहुबली अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और दूसरे नंबर के बेटे अली पिछले महीने लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी में शामिल हुए थे. ओवैसी ने इसके बाद 25 सितंबर को प्रयागराज के इस्लामिया कालेज ग्राउंड पर एक सभा की थी. इस सभा में अतीक के परिवार के लोग भी शामिल हुए थे. सभा में अतीक के बेटे अली अहमद ने भी मंच से भाषण दिया था. इस दौरान उन्होंने शायराना अंदाज़ में सूबे की सरकार पर निशाना साधा था.

अली ने सरकार पर सियासी निशाना साधने के साथ ही अपना पुश्तैनी मकान सरकारी बुलडोज़रों के जरिये गिराए जाने पर भी नाराजगी जताई थी. अली ने कहा था कि जिन्होंने मकान गिराया है, उन्हें एक-एक ईंट का हिसाब देना होगा. जिन लोगों ने इमारत गिराई है, उन्हें ही उसे फिर से बनवाना होगा. अली के इस बयान को विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों को धमकी देने से जोड़कर देखा जा रहा है. अली के भाषण का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. प्रयागराज पुलिस ने अली के खिलाफ शहर के करेली थाने में एफआईआर दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है.

अली ने क्या कहा था?
अली ने अपने भाषण में कहा था, "उन्होंने हमारा मकान तोड़ा, लेकिन हौसला नहीं तोड़ा, हिम्मत नहीं तोड़ी. वो बस एक ईंट की दीवार ही पहचान पाएंगे, बसा न पाए जो एक घर, वो घर क्या जान पाएंगे. हमारे हौसले की छांव में एक शहर बसता है, मेरे बच्चों को भी टूटी छतों का डर नहीं होता. तुम उन लोगों के साथी हो, जिनके अनगिनत घर हैं, मैं उन लोगों का साथी हूं, जिनका घर नहीं होता. हमारा भी वक़्त आएगा, ये सच्ची कहानी है. हमारे और बदले की रवायत भी पुरानी है. तैयार रहना, एक-एक ईंट जिन हाथों ने गिराई है, एक-एक ईंट उन्ही हाथों से वापस लगवाएंगे."

ये भी पढ़ें:

Ayodhya Deepotsav 2021: अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां पूरी, जायजा लेने रामनगरी पहुंचेंगे सीएम योगी

UP Employees News: दिवाली से पहले डीए का भुगतान कर सकती है योगी सरकार, जानिए- कर्मचारियों को कितनी मोटी रकम मिलेगी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget