एक्सप्लोरर

UP Employees News: दिवाली से पहले डीए का भुगतान कर सकती है योगी सरकार, जानिए- कर्मचारियों को कितनी मोटी रकम मिलेगी

UP Employees News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दिवाली से पहले महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का भुगतान कर सकती है. यदि ऐसा होता है तो सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी.

UP Employees News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Government of Uttar Pradesh) राज्य कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात दे सकती है. सरकार दिवाली (Diwali 2021) से पहले महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) का भुगतान कर सकती है. यदि ऐसा होता है तो सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त विभाग ने जुलाई से बढ़े 3% डीए और डीआर भुगतान के दस्तावेज भी तैयार कर लिए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि सरकार अपने कर्मचारियों को दिवाली पर यह सौगात दे सकती है. 

इस समय राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को 28 फीसदी की दर से डीए भुगतान कर रही है. 3 फीसदी डीए बढ़ने से यह दर 31 फीसदी हो जाएगी. अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों के वेतन में इजाफा हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर के वेतन के साथ नवंबर में इसे नकद देने का प्रस्ताव है. इसके अलावा जुलाई से सितंबर तक का पैसा एरियर के रूप में या भविष्य निधि खातों (Employees' Provident Fund Account) और अन्य बैलेंस सीट के जरिए दी जाएगी. अगर यूपी की योगी सरकार ऐसा करती है तो लाखों पेंशनरों को काफी राहत मिलेगी. जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों को 30 दिन का 6,908 रुपये बोनस मिल सकता है. वहीं, बोनस का 25 प्रतिशत भाग कैश और 75 प्रतिशत जीपीएफ में भेजा जाएगा.

जानिए कर्मचारियों को मिलेगा कितना फायदा 

यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी (Basic Pay) 30,600 रुपये है. 28 फीसदी डीए के तहत जून 2021 तक उन्हें 8,568 रुपये मिल रहे थे. वहीं, जुलाई 2021 से 3 फीसदी डीए बढ़ने से 918 रुपये का फायदा मिलेगा. अब कुल मिलाकर बेसिक सैलरी 9,486 रुपये हो जाएंगे. इसके बाद तीन महीने का एरियर (DA Arrears for 3 months) 2,754 रुपये होगा. 

ठीक उसी तरह, यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये है. 28 फीसदी डीए के तहत जून 2021 तक उन्हें 14 हजार रुपये मिल रहे थे. वहीं, जुलाई 2021 से 3 फीसदी डीए बढ़ने से 1,500 रुपये का फायदा मिलेगा. अब कुल मिलाकर बेसिक सैलरी 15,500 रुपये हो जाएंगे. इसके बाद तीन महीने का एरियर 4,500 रुपये होगा. 

यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 75 हजार रुपये है. 28 फीसदी डीए के तहत जून 2021 तक उन्हें 21 हजार रुपये मिल रहे थे. वहीं, जुलाई 2021 से 3 फीसदी डीए बढ़ने से 2,250 रुपये का फायदा मिलेगा. अब कुल मिलाकर बेसिक सैलरी 23,250 रुपये हो जाएंगे. इसके बाद तीन महीने का एरियर 6,750 रुपये होगा. 

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: धर्मेंद्र प्रधान ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- फिर बनेगी भाजपा की सरकार

UP Politics: सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा देने का किया एलान, जानें- वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget