एक्सप्लोरर

UPPSC परीक्षाओं में धांधली को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, मुख्यालय का घेराव करने पर पुलिस ने भांजी लाठियां

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने से भड़के अभ्यर्थियों ने उप्र लोकसेवा आयोग का सामूहिक घेराव किया। इसमें पीसीएस और पीसीएस जे तथा सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के अभ्यर्थी भी शामिल हुए।

 

प्रयागराज, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वित्त नियंत्रक की घूसखोरी ने एक बार फिर न सिर्फ प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा कराने वाली संस्था बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार की साख पर भी बट्टा लगाया है। महीनों से पीसीएस मेंस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के सपनों को पेपर लीक कराने वाले धंधेबाजों ने चकनाचूर किया है।

कौन देगा जवाब

उत्तर प्रदेश में सरकार कोई भी रही हो लेकिन घूसखोर अफसरों के गठजोड़ ने पेपर लीक कराने के धंधे की जड़ों को साल दर साल मजबूती दी है। कभी ऑनलाइन हुई परीक्षा में साइबर अपराधियों ने सेंधमारी की, तो कभी ऑफलाइन परीक्षा में प्रश्न पत्र प्रिंटिंग प्रेस से ही चोरी हो गया। चंद लोगों की मिलीभगत और घूसखोरी से उत्तर प्रदेश में होने वाली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर पीसीएस अफसरों की परीक्षा कटघरे में खड़ी हो गई हैं।

बोर्ड पर कार्रवाई की मांग

इस बीच एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने से भड़के अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को उप्र लोकसेवा आयोग (यूपीपीएससी) का सामूहिक घेराव किया। इसमें पीसीएस और पीसीएस जे तथा सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) परीक्षा के अभ्यर्थी भी शामिल हुए। अभ्यर्थियों ने परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के कार्यकाल की सभी परीक्षाएं निरस्त करने और बोर्ड पर भी कार्रवाई की मांग की।

गर्मी में डटे रहे अभ्यर्थी

यूपीपीएससी पर विरोध प्रदर्शन करीब साढ़े तीन घंटे तक चला। पुलिस और आरएएफ के जवानों सहित फायर ब्रिगेड की टीम भी मुस्तैद रही। वहीं, यूपीपीएससी में प्रोफेसर अनिरुद्ध सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड की आकस्मिक बैठक चलती रही। इसमें पिछले तीन दिनों से उत्पन्न स्थिति, परीक्षाओं तथा परिणाम पर विचार होता रहा। परिसर के बाहर प्रतियोगी संगठन तख्तियों पर स्लोगन लिखकर नारेबाजी करते रहे। झुलसाती गर्मी के बीच छात्र-छात्राएं सड़क पर डटे रहे।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

दोपहर दो बजे के आसपास पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने धारा 144 लागू होने की जानकारी देते हुए प्रदर्शनकारियों को सड़क से हट जाने की चेतावनी दी। न हटने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। छात्रों ने पथराव भी किया। लेकिन, पुलिस के तेवर देख प्रदर्शनकारी भाग निकले।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget