एक्सप्लोरर

स्मृति ईरानी का अमेठी दौरा आज, कई परियोजनाओं का देंगी तोहफा

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी आज अपने संसंदीय क्षेत्र अमेठी के दौरा पर रहेंगी। जहां वे अमेठीवासियों को कई परियोजनाओं का तोहफा देंगी।

अमेठी, एबीपी गंगा। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी आज एक दिन के अमेठी दौरे पर जाएंगी। उनके साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे। ईरानी, मौर्य के साथ गौरीगंज के चौहनापुर में कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगी। साथ ही, एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। स्मृति ईरानी गौरीगंज के दरपीपुर मे नंद घर का लोकार्पण और निरीक्षण भी करेंगी।

ये है स्मृति ईरानी का कार्यक्रम -

  • सुबह 10:45 बजे लखनऊ से अमेठी के लिए रवाना होंगी।
  • सुबह 11:15 बजे अमेठी संसदीय क्षेत्र के गौरीगंज में पहुंचेंगी।
  • सुबह 11:30 पर गौरीगंज विधानसभा के दरपीपुर पहुंचेंगी, जहां नंद घर का लोकार्पण और निरीक्षण करेंगी।
  • दोपहर 12:00 बजे चौहनापुर पहुंचेंगी, जहां जनपद पंचायत रिसोर्ट सेंटर के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यहीं पर विभिन्न परियोजनाओं लोकार्पण और शिलान्यास करेंगीऔर जनसभा को संबोधित करेंगी।
  • दोपहर 1 बजे रायबरेली के लिए रवाना होंगी।

स्मृति ऑपरेशन कायाकल्प के तहत अमेठी, गौरीगंज, जगदीशपुर व तिलोई के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कार्य का भी लोकार्पण करेंगी। इसके बाद वो हेलीकाप्टर से रायबरेली जिले छतोह ब्लाक के लिए रवाना हो जाएंगी।

वहीं, स्मृति ईरानी के अमेठी दौरे से एक दिन पहले यानी मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  अमेठी पहुंचीं थीं। अपने रायबरेली दौरे से वापस लौटते समय प्रियंका अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव पहुंची। इसी गांव के राम अवतार की इन्हौना पुलिस चौकी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है की राम अवतार की मौत पुलिस कस्टडी में पिटाई से हुई है। प्रियंका राम अवतार के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचीं थी।

 प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिली और उन्हें मदद का आश्वासन दिया। प्रियंका को अपने बीच पाकर पीड़ित परिवार की महिलाएं उनके गले लगकर रोने लगी। प्रियंका ने इस मामले में दर्ज FIR पर सवाल उठाये। पार्टी के नेता और प्रदेश में नेता सदन अजय कुमार लल्लू ने इस मौके पर अधिकारियों से कहा की अगर इस मामले में दोषियों पर सही कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेसी चौकी का घेराव करेंगे। वहीं, परिवार से मिलने के बाद प्रियंका ने मीडिया से बात करते हुए योगी सरकार का खूब घेराव किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से अराजकता फैली हुई है। पुलिस जनता के साथ मारपीट कर रही है, कहीं दूसरी तरह की घटनाओं में जनता पुलिस को पीट रही है। ये स्थिति बहुत खराब हो गई है।

यह भी पढ़ें:

28 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी जाएंगी स्मृति ईरानी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी रहेंगा मौजूद

जब 'लैक्‍मे फैशन वीक 2019' में पहुंचीं स्मृति ईरानी

लेडीज vs बदतमीज-ए-आजम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget