एक्सप्लोरर

CAA Protest उत्तर प्रदेश में भारत बंद का मिला जुला असर, देवरिया में पूर्व सांसद को हिरासत में लिया गया

नागरिक संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर अलग-अलग संगठनों द्वारा बुलाये गये भारत बंद का असर ज्यादा नहीं दिखा। लखनऊ के मुस्लिम इलाकों में इस बंद का असर कुछ देखने को मिला।

लखनऊ, एजेंसी। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में विभिन्न संगठनों की ओर से बुलाया गया 'भारत बंद' का उत्तर प्रदेश में मिलाजुला असर रहा। राजधानी लखनऊ के मुस्लिम बहुल पुराने इलाकों में बंद का खासा असर नजर आया। वहां होटल, रेस्टोरेंट तथा छोटी-बड़ी तमाम दुकानें दिन भर बंद रही, लेकिन इसके उलट हजरतगंज और गोमती नगर समेत शहर के बाकी अनेक हिस्सों में बंद का कोई असर नहीं दिखाई दिया।

देवरिया से मिली खबर के मुताबिक पूर्व राज्यसभा सदस्य आस मोहम्मद और उनकी पत्नी को पुलिस ने सलेमपुर क्षेत्र के पास हिरासत में ले लिया । उस वक्त वे सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सुभाष चौक की तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे। मोहम्मद को हिरासत में लिए जाने की खबर फैलने पर स्थानीय लोग कोतवाली पहुंचे और उनकी रिहाई की मांग की।

इस बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने बताया कि पूर्व राज्यसभा सांसद और उनकी पत्नी को इसलिए थाने लाया गया क्योंकि उनके प्रदर्शन करने की वजह से कानून-व्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता था।

गोरखपुर में बंद का असर कुछ ही स्थानों पर नजर आया। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में बंद का मिलाजुला असर रहा। दूसरी ओर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के विरोध मे महिलाओं ने प्रदर्शन किया जिसका देवबंद के व्यवसायियों ने समर्थन दिया। इस दौरान देवबंद के तमाम बाजार बंद रहे और पूरे देवबंद से हजारों महिलायें, पुरूषों एवं बच्चों ने एक जलूस निकाला और इस कानून का विरोध किया ।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
Cloud Burst in Dharali: आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget