एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: नैनीताल में लंबे जाम ने रोक दी शख्स की सांसें, ट्रैफिक की वजह से 4 दिनों में दूसरी मौत

Nainital News: नैनीताल जिले में समय से चिकित्सकीय सहायता न मिल पाने के कारण एक व्यापारी की एंबुलेंस में ही जान चली गयी. मतृक की पहचान 40 साल के दुकानदार जगमोहन सिंह पिनारी के रूप में हुई है.

Uttarakhand News: पर्यटन सीजन में लग रहे लंबे-लंबे जाम के कारण उत्तराखंड में चार दिनों में दूसरी मौत दर्ज की गयी है, जिसमें नैनीताल जिले में समय से चिकित्सकीय सहायता न मिल पाने के कारण एक व्यापारी की एंबुलेंस में ही जान चली गयी. धनियाकोट के 40 साल के दुकानदार जगमोहन सिंह पिनारी को रविवार शाम को खून की उल्टी होने के बाद उनके परिवार ने 108 एंबुलेंस को बुलाया था. हालांकि, रास्ते में ही एंबुलेंस खराब हो गयी.

कैंचीधाम के पास लंबे यातायात जाम में फंसी थी एंबुलेंस

उसके बाद जगमोहन पिनारी को निजी एंबुलेंस से भेजा गया, लेकिन वह कैंचीधाम के पास लंबे यातायात जाम में फंस गयी और उन्होंने हल्द्वानी अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. जगमोहन पिनारी के पुत्र लाभांशु पिनारी ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस शाम साढ़े चार बजे हल्द्वानी के लिए चली थी, लेकिन वह हल्द्वानी रात साढ़े नौ बजे पहुंची और डॉक्टर ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया .

लाभांशु ने कहा, ‘‘सड़क पर मिले लंबे जाम और उसके पहले एंबुलेंस में आई खराबी के कारण उसके पिता को समय से इलाज नहीं मिला और उनकी मौत हो गयी .’’ नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने कहा कि इस बात की जांच कराई जा रही है कि अगर नयी एंबुलेंस उपलब्ध थी तो मरीज के लिए पुरानी एंबुलेंस क्यों भेजी गयी .

कैंचीधाम में 14 जून को होने वाला मेला चिंता का विषय बना 

चार दिन पहले गुरुवार को एक और पर्यटन स्थल मसूरी में भी सड़क पर वाहनों की लंबी कतारों की वजह से दिल्ली के एक पर्यटक को कथित तौर पर समय से चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पायी थी और उसकी मृत्यु हो गयी थी . पर्यटन सीजन शुरू होने के बाद से स्थानीय लोगों और टूरिस्ट के लिए जाम एक मुसीबत बन गया है. नैनीताल में पुलिस अपनी पूरी क्षमता से यातायात को संभालने की कोशिश कर रही है और माइक पर इस बात की घोषणा की जा रही है कि नैनीताल पूरा भरा हुआ है और लोग घर लौट जाएं.

पिछले कुछ सालों में कैंचीधाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है, जिससे क्षेत्र में यातायात प्रबंधन समस्या बन गया है. कैंचीधाम में 14 जून को होने वाला मेला भी प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है क्योंकि इससे सामान्य दिनों की अपेक्षा और यातायात जाम होगा .

नैनीताल की जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समय रहते श्रद्धालुओं और यातायात प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं. जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि नैनीताल, भवाली, भीमताल और कैंचीधाम में सड़क पर खाद्य पदार्थों के वाहनों को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News:योगी सरकार में स्पोर्ट्स कॉलेजों का बढ़ा क्रेज, 518 सीटों के लिए करीब 2600 आवेदन
योगी सरकार में स्पोर्ट्स कॉलेजों का बढ़ा क्रेज, 518 सीटों के लिए करीब 2600 आवेदन
UP News: सपा पर बरसे मंत्री सूर्य प्रताप शाही, 'योगी सरकार ने किसानों को संकट से निकाला'
यूपी: सपा पर बरसे मंत्री सूर्य प्रताप शाही, 'योगी सरकार ने किसानों को संकट से निकाला'
योगी सरकार में 51 लाख से ज्यादा किसानों फायदा, 45 हजार करोड़ से अधिक का सीधा भुगतान
योगी सरकार में 51 लाख से ज्यादा किसानों फायदा, 45 हजार करोड़ से अधिक का सीधा भुगतान
मोहम्मद अहसान इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपना सकेंगे, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी इजाजत
मोहम्मद अहसान इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपना सकेंगे, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी इजाजत

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget