एक्सप्लोरर

Mahoba News: महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बैठ चूल्हे पर बनाई रोटी

Congress Protest Against Inflation: महोबा कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने महंगाई और सिलेंडर के दाम को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. महिलाओं ने बीच सड़क पर बैठकर चूल्हे पर रोटी बनाई.

Congress Protest in Mahoba: बुंदेलखंड के महोबा (Mahoba) में बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस द्वारा अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं (Congress Protest Against Inflation) ने बीच सड़क पर मिट्टी के चूल्हे पर रोटी बनाई और बीजेपी सरकार (BJP Government) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें जमकर कोसा. इन महिलाओं ने एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) के बढ़ते दामों के साथ-साथ जरूरी वस्तुओं के दाम को लेकर भी नाराजगी जताई. 

महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

देश में बढ़ती महंगाई से लोगों का बजट बिगड़ता जा रहा है. जिसे लेकर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता सड़क पर उतर गई. महोबा में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मामा भारती के नेतृत्व में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुई महिलाओं ने आल्हा चौक चौराहे पर बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान सभी महिलाओं ने बीच सड़क पर बैठकर मिट्टी के चूल्हे पर रोटियां बनाई. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देश में गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं ऐसे में लोगों के पास चूल्हे के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है. इसके साथ ही उन्होंने सरसों के तेल के दोगुने दाम और महंगाई को लेकर भी निशाना साधा. 

कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार पूरी तरह से फेल है. ऐसे में कांग्रेस द्वारा आम जनता की समस्या को उठाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया है. इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और चूल्हे पर गोबर के उपले और लकड़ी से खाना बनाकर महंगाई का विरोध किया. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने उज्ज्वला योजना के नाम पर सिलेंडर का झुनझुना आम आदमी को पकड़ाया है जिसे भरवाने के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है.

Gyanvapi Masjid Survey: ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे पर आया सपा सांसद एसटी हसन का बयान कहा- जो काम मुगलों ने किया...

मुफ्त राशन को लेकर लगाया आरोप

इसके साथ ही कांग्रेस ने यूपी सरकार को मुफ्त राशन के मुद्दे पर भी घेरने की कोशिश की और कहा कि चुनाव के समय लोगों को मुफ्त राशन बांटा गया और अब उनसे राशन कार्ड वापस लिए जा रहे हैं. सरकार के मानक गरीबों को और गरीब करने वाले हैं. एक तरफ सिलेंडर में भरने वाली गैस के दाम बढ़ते चले जा रहे हैं तो वहीं अन्य सामान की महंगाई में भी लगाम नही लग पा रही है. 

ये भी पढ़ें- 

Ghaziabad News: फ्री के चक्कर में चली न जाए नौकरी या जमीन, शासन के डर से खुद राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget