एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में दबंगों ने दरोगा के बेटे पर चढ़ाई कार, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

UP News: मुरादाबाद में दबंगों ने दरोगा के बेटे पर कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की है, घायल को इलाज के लिए अस्पतला में भर्ती कराया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दबंगों ने दरोगा के बेटे से शराब की बोतल ख़रीद कर लाने को कहा और जब उसने इंकार कर दिया तो दबंगों ने उसे बुरी तरह मारा पीटा और उस पर कार चढ़ाते हुए टक्कर मार कर भगा गये. घायल को अस्पताल ले जाया गया जहाँ से उसे हायर सेंटर गुडगाँव रेफर कर दिया गया है. जहाँ उसकी हालात बेहद गंभीर बनी हुई है और वह कोमा में बताया जाता है. हमलावरों की कार पर यूपी सरकार लिखा हुआ था पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है. घटना मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके की है.

मुरादाबाद के मझोला थाने के सामने ढाबे से पानी की बोतल लेने रुके कार सवार दरोगा के बेटे और भांजे को कुछ लोगों ने घेर लिया. आरोप है कि दोनों से आरोपी शराब की बोतल मांगने लगे. मना करने पर दबंगों ने उनके ऊपर कार चढ़ा दी, इसमें दोनों घायल हो गए. शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है. सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी निवासी सतीश कुमार यूपी पुलिस में दरोगा हैं, उनका बेटा शिवम और शामली के कैराना थाना क्षेत्र के पावटी कला निवासी भांजा सोनू कुमार नोएडा में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं.

पुलिस बदमाशों की तलाश जुटी
सोनू ने मझोला थाने में तहरीर देकर बताया कि छह सितंबर को रात करीब एक बजे वह ममेरे भाई शिवम और दोस्त दिपेश, इशान महरोत्रा, कुश यादव और मनू मित्तल के साथ नोएडा से घर आशियाना आ रहा था. मझोला थाने के सामने उन्होंने कार रोक ली और वहां ढाबे के पास स्थित खोखे से पानी की बोतल खरीदने लगे, उस समय वहां पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड निवासी अलविन सिंह साथियों के साथ मौजूद था. अलविन ने अभद्रता की और वहां ढाबे पर गाड़ी रोकने का विरोध किया. साथ ही आरोपी ने छात्रों से शराब की बोतल मांगी या उसकी कीमत देने को कहा, पैसे देने से इन्कार करने पर आरोपियों ने कार से दोनों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए.

सीओ सिविल लाईन अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मझोला थाने में सम्बंधित धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया गया है और मामले की जाँच की जा रही है. आगे की वैधानिक कार्रवाई सबूतों के आधार पर की जाएगी.

ये भी पढ़ें: ताजमहल के आसपास धोखाधड़ी पर कसी जाएगी नकेल, दुकानदारों को लगाना होगा रेट लिस्ट

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget