एक्सप्लोरर

Haridwar News: यूपी का बुलडोजर अब पहुंचा उत्तराखंड, बैरागी कैंप से हटाया अतिक्रमण तो साधु-संतों ने जताया आक्रोश

Bairagi Camp News: उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ शिव कुमार कौशिक (Shiv Kumar Kaushik) का कहना है कि बैरागी कैंप की भूमि सिंचाई विभाग की है. इस भूमि पर अखाड़ों द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया है.

Haridwar News: उत्तर प्रदेश के साथ ही अब उत्तराखंड (Uttarakhand) में भी बुलडोजर गरजने लगा है. दरअसल, कुंभ मेला 2021 के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने बैरागी कैंप में बैरागी अखाड़ों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई की है. उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा की जा रही इस कार्रवाई पर अखाड़ों के साधु-संतों में आक्रोश देखने को मिला और उनके द्वारा आत्मदाह करने का प्रयास किया गया. मगर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद होने के कारण कोई अनहोनी नहीं हुई.

मामला बढ़ता देख उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई को बंद किया गया. साथ ही साधु-संतों को 15 दिन का समय दिया गया है जिससे कि वह स्वयं ही अपने अवैध अतिक्रमण को हटा लें. निर्मोही अखाड़े के सचिव गोविंद दास का कहना है कि यहां पर हमारे द्वारा कोई कब्जा नहीं किया गया है. कुंभ मेले में बैरागी के तीनों अखाड़ों को यहां पर भूमि आवंटित की जाती है. यहां से हमें हटाया जा रहा है.

निर्मोही अखाड़े के सचिव गोविंद दास ने आगे कहा कि हम कहां जाएं हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं कि हम गंगा किनारे भजन कर रहे हैं और हमें हटाया जा रहा है. क्या हम हिंदुस्तान को छोड़कर अब पाकिस्तान चले जाए क्योंकि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा 2021 के कुंभ के बाद भी अतिक्रमण हटाया था और अब एक बार फिर वह हमें यहां से हटा रहे हैं. मगर बैरागी कैंप में और लोगों द्वारा जो अतिक्रमण किया गया है उस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है.

अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ का कहना है कि बैरागी कैंप की भूमि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की है. इस भूमि पर अखाड़ों द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया है. बैरागी कैंप में 6 हेक्टेयर सिंचाई विभाग की भूमि है जिसको अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा. इसके लिए हमें उच्च अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए गए हैं. अतिक्रमण की कार्रवाई पर साधु-संतों के आक्रोश के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार रमेश चंद का कहना है कि बैरागी कैंप सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश की भूमि है, यहां पर बैरागी अखाड़ों के संतों द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया है. 

नायब तहसीलदार रमेश चंद ने आगे कहा कि इसे हटाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण को हटाया गया. मगर जो पक्का अतिक्रमण है उसको हटाने के लिए इन्हें 15 दिन का समय दिया गया है कि या तो इसे यह स्वयं हटा ले नहीं तो प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

Ramcharitmanas Row: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ NSA लगाने की मांग, CM योगी से की ये अपील

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget