एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas Row: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ NSA लगाने की मांग, CM योगी से की ये अपील

Ramcharitmanas Controversy: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि रामायण की प्रतियां सनातन की आत्मा है और एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र में किसी धर्म की आत्मा को जलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

Acharya Pramod Krishnam on Ramcharitmanas Row: समाजवादी पार्टी (Samajwadi) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) द्वारा रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इसी बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ राष्ट्रद्रोह लगाने की मांग की है. इसके साथ ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्विवटर पर टैग करते हुए कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत कार्रवाई होनी चाहिए.

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर ट्वीट कर लिखा- "स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ “राष्ट्र द्रोह” और NSA के तहत कार्यवाही की जानी चाहिये, रामायण की प्रतियां “सनातन” की आत्मा है और एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र में किसी “धर्म” की आत्मा को जलाने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती." इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में सीएम योगी आदित्यनाथ और डीजीपी यूपी को भी टैग किया है.

बता दें कि रविवार को लखनऊ में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के समर्थकों द्वारा सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में रामचरितमानस की प्रतियां जलाई गईं. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. विरोध प्रदर्शन करते हुए महासभा के लोगों ने कहा कि इस ग्रंथ में जो नारी शक्ति, शुद्रओं, दलित समाज और ओबीसी समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणियां हैं, हम इन्हें रामचरितमानस से निकलवाना चाहते हैं.

पुलिस ने 5 आरोपी किए गिरफ्तार

वहीं इस मामले में पुलिस ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सहित 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी. वहीं लखनऊ की पीजीआई पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले को लेकर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 142, 143, 153 ए, 295, 295 ए, 298, 504, 505, 506 और 120 बी के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की है.

Muzaffarnagar News: 'बीजेपी वालों ने ले रखा है मंदिरों का ठेका', अखिलेश यादव के विरोध पर राकेश टिकैत ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget