एक्सप्लोरर

यूपी: संभल में चेहल्लुम के जुलूस में आवारा सांड का तांडव, दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल

Sambhal News: लोगों के मुताबिक सांड का यह व्यवहार अचानक शुरू हुआ और भीड़ के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कुछ लोगों ने बताया कि सांड को नियंत्रित करने की कोशिश की गई, लेकिन वह लगातार हमले करता रहा.

उत्तर प्रदेश के संभल में शुक्रवार शाम को चेहल्लुम जुलूस के दौरान एक सांड ने जमकर उत्पात मचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना में सांड ने आधे घंटे तक हंगामा किया और लोगों को उठाकर पटक दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई. करीब 5000 लोगों की भीड़ के बीच दौड़ता हुआ सांड लोगों के लिए खतरा बन गया.

इस घटना में करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया. सांड के अचानक भीड़ में घुसने और हमलावर होने पर किसी को संभलने का मौका नहीं मिला. फिलहाल स्थानीय अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं.

आधा घंटा तक रही अफरा-तफरी

घटना थाना नखासा क्षेत्र के नखासा चौराहे पर शाम 4 बजे हुई. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सांड ने कई लोगों पर हमला किया, जिसके कारण 12 लोग घायल हो गए. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी भी सांड के हमले से बचने के लिए वहां से भाग खड़े हुए. घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है इस दौरान आधा घंटे से अधिक अफरा -तफरी का माहौल रहा.

स्थानीय लोगों के मुताबिक सांड का यह व्यवहार अचानक शुरू हुआ और भीड़ के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कुछ लोगों ने बताया कि सांड को नियंत्रित करने की कोशिश की गई, लेकिन वह लगातार हमले करता रहा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं.

मामले की जांच शुरू

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सांड को पकड़ने के लिए टीम तैनात की गई है. पुलिस और पशु नियंत्रण अधिकारी इस घटना की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई कर रहे हैं. इस तरह की घटनाएं पहले भी संभल और आसपास के इलाकों में देखी गई हैं, जहां आवारा पशुओं की समस्या आम है. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस मुद्दे पर स्थायी समाधान की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget