एक्सप्लोरर

Bulandshahr News: बुलंदशहर में यमुना प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 2500 करोड़ की जमीन से हटाया अवैध कब्जा

UP News: बुलंदशहर में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की तरफ से  अधिसूचित क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई है. कार्रवाई में लगभग 250 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई गई.

बुलंदशहर में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को एक कार्रवाई करते हुए अधिसूचित क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया. इस अभियान के तहत लगभग 250 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 2500 करोड़ रुपए आंकी गई है.

यह कार्रवाई ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में झाझर और ककोड़ (जिला बुलंदशहर) में की गई, जहां अवैध रूप से विकसित की जा रही एरोनिस्ट कॉलोनाइजर, श्री राधे गौरी एनक्लेव और रुद्र प्रॉपर्टीज जैसी फर्जी कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया.

भूमाफियाओं ने किया था अवैध कब्जा

प्राधिकरण द्वारा साफ किया गया कि यह क्षेत्र पहले ही अधिसूचित किया जा चुका है, इसके बावजूद यहां भूमाफिया द्वारा अवैध प्लॉटिंग कर अवैध निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए थे. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और प्रस्तावित फिल्म सिटी जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के चलते जेवर क्षेत्र की ज़मीन की मांग तेजी से बढ़ी है. इसी का फायदा उठाते हुए कुछ कॉलोनाइजर लोगों को गुमराह कर फर्जी प्लॉट बेचने में लगे हुए हैं.

'कॉलोनाइजरों के झांसे में गवा देते हैं जमा पूंजी'

ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग इस क्षेत्र में अपना घर बनाना चाहते हैं, लेकिन ऐसे लोग कॉलोनाइजरों के झांसे में आकर अपनी जमा पूंजी गंवा बैठते हैं. उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्लॉट की खरीदारी से पहले यमुना प्राधिकरण से उसकी वैधता की जांच अवश्य कराएं.

उन्होंने कहा कि प्राधिकरण ऐसे अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगा. उन्होंने यह भी बताया कि यीडा क्षेत्र में पहले भी कई लोग फर्जी कॉलोनी और प्लॉट खरीद के नाम पर ठगी का शिकार हो चुके हैं, इसलिए जागरूक रहना बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी, अखिलेश, मायावती ने दी बधाई, जानें- किसने क्या कहा?

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget