एक्सप्लोरर

Bulandshahr News: झोलाछाप महिला डॉक्टर की मौत, वीडियो बयान में कहा, पति ने सर्जिकल ब्लेड से किया हमला

Bulandshahr News: बुलंदशहर के एसएसपी के मुताबिक थाना गुलावठी के बराल गांव में 30 साल की महिला, जो झोलाछाप डॉक्टर के रूप में अपना क्लीनिक चलाती थी. उसके पति ने सर्जिकल ब्लेड से महिला की हत्या कर दी.

बुलंदशहर (Bulandsahar)के गुलावठी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक झोलाछाप महिला डॉक्टर की पति ने कथिततौर पर सर्जिकल ब्लेड से हमलाकर  हत्या कर दी. इसका कारण दहेज न मिलना बताया जा रहा है. मृतक महिला ने मरने से पहले दिए वीडियो बयान में बताया है कि उसके पति ने उसपर सर्जिकल ब्लेड से हमला किया है. इसके बाद महिला की मृत्यु हो गई. पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

क्या है हत्या का पूरा मामला

मृतक महिला का नाम पूनम है. वो गुलावठी थाना क्षेत्र के बराल गांव में किराए पर एक परिसर लेकर झोलाछाप डॉक्टरी करती थी. पूनम ने हापुड़ निवासी नीरज से 5 साल पहले कोर्ट मैरिज की थी. पूनम की यह दूसरी शादी थी. वो हापुड़ के एक नर्सिंग होम में काम करती थी. उसके बाहर नीरज का एक मेडिकल स्टोर था. पूनम और नीरज की यहीं मुलाकात हुई थी. दोनों ने 5 साल पहले कोर्ट मैरिज की थी. 

शादी के बाद से पूनम और नीरज के बीच विवाद रहने लगा. इसके बाद पूनम बुलंदशहर आकर रहने लगी थी. पूनम प्रतिदिन बराल गांव में स्थित अपने क्लीनिक पर जाती थी. आरोप है कि पूनम का अपने पति से आए दिन झगड़ा होता रहता था. नीरज शराब पीने का आदी था. दोनों की एक बच्ची भी है. 

UP Election 2022: अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज, बोले- उन्हें कंप्यूटर-फोन चलाना नहीं आता, नौजवान इनकी भाप निकाल देगा

यह भी आरोप है की पति ने कई बार दहेज के कारण पूनम की पिटाई की थी. एक बार उस पर फायरिंग भी की थी, लेकिन पूनम पति के हमले से बच गई थी. पूनम के परिजनों का कहना है पूनम का पति नीरज दहेज के लिए पूनम को आए दिन परेशान करता था.

पुलिस का क्या कहना है

नीरज शनिवार को पूनम के क्लिनिक पर पहुँचा. वहां उसने पूनम पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया. पूनम ने शोर मचाया तो नीरज ने ब्लेड से कई वार गले पर किए और क्लीनिक से भाग खड़ा हुआ. शोर सुनकर आसपास के लोग आए और पूनम से सारी घटना के बारे में पूछा तो पूनम ने मरने से पहले जो बयान दिया वह रिकार्ड भी कर लिया, बयान देने के बाद पूनम की मौत हो गई. 

UP Election 2022: मतदान से पहले मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लेने पहुंचे Shivpal Yadav, कहा- विश्वास है हमारी जीत होगी

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना गुलावठी के बराल गांव में 30 साल की महिला, जो झोलाछाप डॉक्टर के रूप में अपना क्लीनिक चलाती थी. उसके पति ने सर्जिकल ब्लेड से महिला की हत्या कर दी है. उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उसके पास से सर्जीकल ब्लेड बरामद की है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम आजम खान को होम मिनिस्टर बनाएंगे' जेल से मिलकर लौटे शिवपाल यादव का बड़ा बयान
'हम आजम खान को होम मिनिस्टर बनाएंगे' जेल से मिलकर लौटे शिवपाल यादव का बड़ा बयान
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget