एक्सप्लोरर

Bulandshahr Murder Case: जमीन विवाद में शख्स की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, तमंचा भी बरामद

Bulandshahr Murder News: बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सतपाल एक जमीन खरीदने वाली पार्टी को विश्वास दिला रहा था कि वह उसको जमीन दिला देगा. इसी बात को लेकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) में पुलिस ने सतपाल उर्फ सतबीर की हत्या का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी श्लोक कुमार (Shlok Kumar) ने बताया कि 12 तारीख की रात को खुर्जा देहात क्षेत्र में एक लाश मिली थी, जिसकी पहचान सतपाल नाम के व्यक्ति के रूप में हुई थी. उसके शरीर पर एक गोली का निशान था. पूरी घटना पर मुकदमा दर्ज करते हुए स्वाट और खुर्जा देहात टीम को लगाया गया था.

श्लोक कुमार ने कहा कि पुलिस टीमों ने घटना का खुलासा करते हुए शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि कुणाल नाम के व्यक्ति ने सतपाल को गोली मारी थी. विपिन और ज्ञान प्रकाश दोनों इसके सहयोगी थे. गांव में 63 बीघा जमीन है जो कि आरोपी ज्ञान प्रकाश के पिता के नाम है. इस जमीन को बैंक की ओर से बंधक बना लिया गया था. उसके बाद भी यह लोग इस जमीन को लगातार एग्रीमेंट कर बेचते रहे.

गुस्सा में आरोपियों ने मारी गोली

एसएसपी ने बताया कि सतपाल एक जमीन खरीदने वाली पार्टी को विश्वास दिला रहा था कि वह उसको यह जमीन दिला देगा. इस बात से गुस्सा होकर इन लोगों की तरफ से सतपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गिरफ्तार तीनों आरोपियों के अलावा एक व्यक्ति प्रेमपाल एग्रीमेंट कराने में सहयोग करता था और दूसरा रामप्रकाश जो पूर्व मे पटवारी था, जिसने आरोपी और घटना को अंजाम देने के लिए रुपये दिए थे.

पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी किया बरामद

फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अभी भी फरार है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. वहीं पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, 315 बोर तीन जिंदा और एक खोखा कारतूस के साथ-साथ एक मोटरसाइकिल भी की बरामद की है.

ये भी पढ़ें- 2000 Rupees Note: दो हजार रुपये का नोट चलन से होगा बाहर, अखिलेश यादव ने किया तंज, कहा- 'इसकी सजा देश की जनता...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Politics: यूपी बीजेपी में संगठनात्मक फेरबदल, महिलाओं को बड़ा मौका देने की तैयारी में BJP, 33% भागीदारी का लक्ष्य
यूपी बीजेपी में संगठनात्मक फेरबदल, महिलाओं को बड़ा मौका देने की तैयारी में BJP, 33% भागीदारी का लक्ष्य
'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे', ओपी राजभर ने हत्या के आरोपी संग अखिलेश यादव की तस्वीर शेयर कर साधा निशाना
'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे', ओपी राजभर ने हत्या के आरोपी संग अखिलेश यादव की तस्वीर शेयर कर साधा निशाना
गीता प्रवचन के नाम पर महिलाओं का रेप करता था 'आध्यात्मिक गुरु' अभिषेक, कराता था लड़कियों का गंधर्व विवाह
गीता प्रवचन के नाम पर महिलाओं का रेप करता था 'आध्यात्मिक गुरु' अभिषेक, कराता था लड़कियों का गंधर्व विवाह
योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: फाजिलनगर अब बना 'पावागढ़', क्या आप जानते हैं इस नाम में छिपे 2500 साल पुराने दो बड़े राज?
योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: फाजिलनगर अब बना 'पावागढ़', क्या आप जानते हैं इस नाम में छिपे 2500 साल पुराने दो बड़े राज?

वीडियोज

Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग पर हमले का VIDEO आया सामने! | Breaking | Patna
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग हमले का वो वीडियो, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान, रितब्रता बनर्जी को लेकर किया बड़ा दावा
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: महायुति ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बागियों से की ये अपील
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: महायुति ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बागियों से की ये अपील
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
Made in India A Titan Story Review: ये शानदार सीरीज आपको दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी बड़े कमाल तरीके से दिखाएगी 
मेड इन इंडिया ए टाइटन स्टोरी रिव्यू: ये सीरीज दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी कमाल तरीके से दिखाएगी
भारत को तगड़ा झटका देंगे ट्रंप, फिर लगाएंगे टैरिफ, लिस्ट में चीन-बांग्लादेश का भी नाम, पाकिस्तान को छूट?
भारत को तगड़ा झटका देंगे ट्रंप, फिर लगाएंगे टैरिफ, लिस्ट में चीन-बांग्लादेश का भी नाम, पाकिस्तान को छूट?
Viral Video : पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
मानसून को कमजोर कर सकता है अल-नीनो, जानें कौन सी फसलों पर सबसे ज्यादा रहेगा असर?
मानसून को कमजोर कर सकता है अल-नीनो, जानें कौन सी फसलों पर सबसे ज्यादा रहेगा असर?
Embed widget