एक्सप्लोरर

Bulandshahr: मातम में बदली शादी, बारात में डीजे को लेकर हुआ विवाद, दुल्हन पक्ष के युवक की हत्या

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गुरुवार को हापुड़ से एक बारात आई थी. बारात में दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष के लोग डांस कर रहे थे, लेकिन अचानक ही इस दौरान एक हादसा हुआ जिससे माहौल बिगड़ गया.

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब शादी में आए दो पक्ष डीजे पर डांस को लेकर आपस में भिड़ गए. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में लड़ाई-झगड़ा शुरू हुआ था. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बिरौली गांव का है जहां बीती रात एक फार्म हाउस में हापुड़ से बारात आई थी. शादी का जश्न चल रहा था और शादी में आए हुए बाराती डीजे की घुन पर जमकर डांस कर रहे थे. तभी रात लगभग 11 बजे दुल्हन पक्ष के ही दो गुट डीजे पर डांस करने को लेकर आपस में भिड़ गए. जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर हथियार से हमला कर दिया. उस युवक की अस्पताल में मौत हो गई. युवक की पहचान महेंद्र ऊर्फ रिंकू के रूप में हुई है जो कि 32 साल का था. मृतक के परिजनों की तहरीर पर चार नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

चार आरोपियों की तलाश कर रही है पुलिस

पुलिस ने पांच में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी लोगों की तलाश की जा रही है. वहीं एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया ने इस घटना पर डिटेल जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हापुड़ से एक बारात आई हुई थी जिसमें डीजे पर डांस करने को लेकर कन्या पक्ष के ही दो ग्रुप आपस में लड़ने लगे. इस दौरान एक युवक पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसको अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. चार लोगों को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. बाकियों की तलाश चल रही है. बताया जा रहा है कि झगड़ा करने वाले लोग शराब के नशे में थे. 

ये भी पढ़ें -

UP News: हाईकोर्ट का फैसला, सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में जांच पूरी करने का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget