एक्सप्लोरर

UP News: हाईकोर्ट का फैसला, सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में जांच पूरी करने का निर्देश

इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले में जल्द जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं.

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) की लखनऊ (Lucknow) पीठ ने गुरुवार को लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले अहम निर्देश दिए हैं. हाईकोर्ट ने बॉलीवुड फिल्म निर्माता शिरीष कुंदर (Shirish Kunder) द्वारा सीएम योगी पर 2017 में की गई अपमानजनक टिप्पणी के मामले में दर्ज मुकदमे की जांच मुकम्मल करने के निर्देश दिए हैं. 

जस्टिस राजेश सिंह चौहान और जस्टिस विवेक कुमार सिंह की पीठ ने एक गैर सरकारी संगठन के सचिव अमित कुमार तिवारी की याचिका पर यह आदेश पारित किया. पीठ ने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि विवेचना अधिकारी इस मामले की जांच का समापन निष्पक्ष तरीके से और कानून के अनुरूप सख्ती से करेंगे और इस मामले से जुड़े सभी पक्ष जांच में पूरा सहयोग करेंगे.' पीठ ने यह भी कहा, 'यह कहने की जरूरत नहीं है कि अगर कोई भी पक्ष जांच में सहयोग नहीं करता है तो उसके खिलाफ विवेचना अधिकारी कानूनन समुचित कदम उठा सकते हैं. इस तरह यह याचिका निस्तारित की जाती है.'

Kanpur News: कानपुर हिंसा का मुख्य आरोपी मुख्तार जमानत पर जेल से रिहा, 6 महीने से था बंद

क्या था केस?
अमित कुमार तिवारी ने 23 मार्च, 2017 को हजरतगंज थाने में दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया था कि फिल्म निर्माता शिरीष कुंदर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम से की है. साथ ही उन्होंने सीबीआई और भारतीय रिजर्व बैंक की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है. तिवारी ने यह याचिका दाखिल कर कहा था कि लंबा समय गुजर जाने के बावजूद इस मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है.

अपर शासकीय अधिवक्ता शिवनाथ तिवारी ने इस पर दलील दी थी कि विवेचना अधिकारी इस मामले की जांच स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कर रहे हैं और उम्मीद है कि सभी पक्षों का सहयोग मिलने पर वह जांच जल्द से जल्द पूरी कर लेंगे. हालांकि शिरीष कुंदर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति वे आपत्तिजनक ट्वीट डिलीट करके बिना शर्त माफी मांग ली थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget