एक्सप्लोरर

बुलंदशहर: 2 दोस्त करते रहे महिला से रेप, सऊदी में रोज Video मंगाकर देखता था पति

पीड़ित महिला के मुताबिक उसका पति सऊदी अरब में काम करता है और वहीं से कॉल करके अपने दोस्तों के साथ शारिरिक संबंध बनाने के लिए कहता और दबाव बनाता है. इस मामले में पुलिस अब जांच कर रही है.

UP News: यूपी के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बुलंदशहर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. महिला का आरोप है कि उसका पति रुपयों के बदले अपने दोस्तों को पिछले लगभग तीन सालों से उसके साथ रेप करवा रहा था. उसके पति ने अपने दोस्तों से कहा कि तुम मेरी पत्नी से शारिरिक संबंध बनाओ और साथ ही उसकी अश्लील वीडियो भी बनाओ. 

पीड़ित महिला के मुताबिक उसका पति सऊदी अरब में काम करता है और वहीं से कॉल करके अपने दोस्तों के साथ शारिरिक संबंध बनाने के लिए कहता और दबाव बनाता है. वहीं पीड़िता ने बताया कि वह अब एक महीने की गर्भवती है. पीड़ित महिला ने 2010 में बुलंदशहर के गुलावठी के रहने वाले युवक से शादी की और उससे चार बच्चे पैदा हुए. दो लड़के, 13 और 3 साल की उम्र, जबकि दो लड़कियां जिनकी उम्र 11 और 7 साल है. उनके पति सऊदी अरब में ऑटोमोबाइल मैकेनिक के रूप में काम करते हैं और साल में एक या दो बार घर आते हैं.

क्या बोली पीड़ित महिला
उस महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब लगभग तीन साल पहले उसका पति घर आया था तो अपने दो दोस्तों के साथ घर आया और अपने दोस्तों को अपनी पत्नी के साथ जबरन आवश्यक शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा. जब पीड़ित महिला ने इस बात का विरोध किया तो उसके पति ने कहा कि यह मेरे दोस्त हैं और ये मुझे पैसा देते हैं. यह जैसा करते हैं, वैसा करने दो अगर मना किया तो तुझे तलाक देकर छोड़ दूंगा. इसके बाद अपने दोस्त को मेरे कमरे में घुसा दिया. उसके बाद पति के दोस्त ने जबरन बलात्कार किया.

पीड़िता ने बताया कि अपने दूसरे दोस्त से अपनी पत्नी और अपने दोस्त की अश्लील वीडियो बनवा ली. इस वीडियो के आधार पर ही पीड़ित महिला को उसके पति के दोस्त ब्लैकमेल कर जबरन बलात्कार करते रहे, इन लोगों के द्वारा धमकी दी गई थी कि अगर उनकी बात न मानी तो उनकी अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे. पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति के दोस्त उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाते और उसकी वीडियो बनाकर उसके पति को भेज दिया करते थे, पीड़ित महिला का कहना है कि वह गरीब परिवार से है. उसके चार बच्चे हैं, उसका पति और उसके दोस्त लगातार धमकी दे रहे थे जिससे वह काफी डरी हुई थी. पति लगातार तलाक देकर छोड़ देने की धमकी दे रहा था.

महाकुंभ की जमीन पर वक्फ बोर्ड के दावे पर बाबा रामदेव बोले- 'ऐसी बाते करना बिल्कुल...'

पुलिस से कार्रवाई की मांग
महिला का कहना है कि जब वह लगभग 3 महीने पहले दोबारा हिंदुस्तान वापस अपने घर आया तो वह पीड़िता पर अलग-अलग तरीके से वीडियो बनाने का दबाव बनाने लगा, जिससे वह काफी परेशान हो गई. उसने यह सब करने से इनकार कर दिया, इसके बाद पीड़ित महिला के पति ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की. बीती 5 जनवरी को बुलंदशहर उसके मायके छोड़कर चला गया और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा. जिसके बाद पीड़ित महिला ने पूरे मामले की शिकायत बुलंदशहर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

वहीं घटना की जानकारी देते हुए बुलंदशहर के एएसपी ऋजुल ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक महिला ने ऐसे आरोप लगाए है. हमारे पास लिखित में तहरीर भी प्राप्त हुई है. बाकी इस मामले में जांच कार्रवाई जा रही है इसमें अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां
लखनऊ में LDA का चक्कर खत्म, अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति-सुझाव
लखनऊ में LDA का चक्कर खत्म, अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति-सुझाव

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget