एक्सप्लोरर

Budget 2019: नारायणी, नमो और न्यू इंडिया को समर्पित सरकार का बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार -2 का पहला आम बजट पेश कर रही हैं। पढ़ें, अभी तक बजट से जुड़ीं बड़ी बातें।

1.

ग्रामीण भारत पर सरकार का फोकस रहेगा। हमारी सरकार का केंद्र बिंदु गांव, किसान और गरीब है। हमारा लक्ष्य है कि 2022 तक हर गांव में बिजली पहुंचेगी। भारत अब रोजगार देने वाला देश बन गया है। मुद्रा योजना से लोगों की जिंदगी बदल गई है। उज्जवला योजना की वजह से देश की महिलाओं को धुएं से छुटकारा मिला है, हमने महिलाओं के सम्मान के लिए शौचालय बनवाएं हैं।

2.

जब हम अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने की बात करते हैं, तो कई लोग आश्चर्य करते हैं कि क्या यह संभव है। देश के नागरिकों की इच्छा और सरकार के नेतृत्व को देखते हुए, यह लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

3.

मीडिया में भी विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। मीडिया के अलावा एविऐशन और एनिमेशन के सेक्टर में भी एफडीआई पर विचार किया जाएगा। वहीं, बीमा सेक्टर में भी 100% एफडीआई पर विचार कर रहे हैं।

4.

छोटे दुकानदारों के लिए खुशखबरी है। वित्त मंत्री ने कहा कि उन्हें पेंशन दी जाएगी। साथ ही 59 मिनट में सभी दुकानदारों को लोन देने की भी योजना है। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे करीब तीन करोड़ से अधिक छोटे दुकानदारों को लाभ मिलेगा।

5.

हमारी सरकार इसके साथ ही हर किसी को घर देने की योजना पर भी आगे बढ़ रही है। पहले एक घर बनाने में 314 दिन लगते थे लेकिन अब ये घटकर 114 दिन लगते हैं। भारतमाला परियोजना के जरिए हम देश के हर गांव तक पक्की सड़क पहुंचा रहे हैं और नेशनल हाइवे का निर्माण कर रहे हैं।

6.

मेक इन इंडिया के माध्यम से स्वदेशी को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त हमारी सरकार देश को आधुनिक बनाने की दिशा में भी कार्य कर रही है। जिसमें 657 किमी मेट्रो को चालू किया गया है, जबकि 300 किमी नए मेट्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है।

7.

कार चलाने वालों के लिए खुशखबरी, इलेक्ट्रिक कार चलाने वालों को छूट मिलेगी।

8.

हमारी सरकार ने पानी के लिए जलशक्ति मंत्रालय का गठन किया है। जल आपूर्ति के लक्ष्य को लागू किया जा रहा है, जिसके लिए 1,592 ब्लॉक की पहचान की गई है। इसके जरिए हर घर तक पानी पहुंचाया जाएगा। हमारी सरकार का लक्ष्य वर्ष 2024 तक हर घर तक जल पहुंचाने का है।

9.

2 अक्टूबर, 2014 के बाद से अब तक देश में 9.6 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया है। देश के 5.6 लाख गांव आज खुले से शौच से मुक्त घोषित हो चुके हैं। स्वच्छ भारत अभियान के विस्तार के लिए हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस साल 2 अक्टूबर तक देश खुले में शौच मुक्त हो जाएगा।

10.

हमारी सरकार रेलवे में निजी भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दे रही है। रेलवे के विकास के लिए PPP मॉडल को लागू किया जाएगा। रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत है।

11.

Startup को बढ़ावा देने के लिए नया चैनल खुलेगा। स्टार्टअप वाले ही इस चैनल को चलाएंगे।

12.

हमारी सरकार नई शिक्षा नीति लाएगी। शिक्षा नीति पर अनुसंधान केंद्र भी बनाया जाएगा। राष्ट्रीय अनुसंधान प्रतिष्ठान (National Research Foundation) का निर्माण किया जाएगा। सरकार उच्च शिक्षा संस्थानों को उत्कृष्ट बनाने के लिए 400 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
Firozabad News: युवती ने प्रेमी संग मिलकर दादा को मार दिया, शव को गड्ढे में डालकर लगा दी आग
फिरोजाबाद: युवती ने प्रेमी संग मिलकर दादा को मार दिया, शव को गड्ढे में डालकर लगा दी आग
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget