एक्सप्लोरर

UP Politics: रामगोपाल यादव पर BSP विधायक का चौंकाने वाला खुलासा, बीजेपी का नाम लेकर किया बड़ा दावा

बीएसपी (BSP) के विधायक उमाशंकर सिंह (Umashankar Singh) ने रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सपा बीजेपी (BJP) के साथ मिलकर काम कर रही है

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नेता उमाशंकर सिंह (Umashankar Singh) ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) खुद भाजपा (BJP) की 'बी टीम' हैं. 

यहां जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उमाशंकर सिंह ने सपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सपा बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रही है और अखिलेश यादव खुद भाजपा की ‘बी’ टीम हैं. बसपा नेता ने कहा कि 2017 में सरकार बनते ही भाजपा ने अखिलेश यादव के कई कामों की जांच शुरू कराई, लेकिन आज तक एक भी जांच में निर्णय सामने नहीं आया. 

UP Politics: '2024 से पहले विपक्ष का कोई नेता नहीं बचेगा', ED की छापेमारी पर बोले राम गोपाल यादव

बसपा विधायक का दावा
बीएसपी विधायक ने सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव को लेकर दावा किया कि वह भी भाजपा की ‘प्लानिंग’ का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ अक्सर उनकी बैठक होती रहती है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा के लोग जो कार्यक्रम बनाते हैं उसमें उनकी भी सहभागिता होती है. उमाशंकर सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग ने भी समझ लिया है कि अखिलेश यादव कहीं उनके लिए खड़े नहीं हो सकते हैं, वह केवल अल्पसंख्यक वर्ग का इस्तेमाल करते हैं. 

इससे पहले सपा नेता ने दावा करते हुए कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इस देश में विपक्ष का ऐसा कोई नेता नहीं बचेगा. जिसके खिलाफ जांच के बहाने कार्रवाई न हो. राम गोपाल यादव ने कहा कि पहले ईडी को जांच का अधिकार नहीं था लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा फैसला कर दिया है कि कहीं जा सकते हो अब तो इन्हें न्यायपालिका का भी सहारा मिल गया है.

वहीं उमाशंकर सिंह ने बसपा को अल्पसंख्यक वर्ग का हितैषी करार देते हुए कहा कि बसपा की पूर्ववर्ती सरकार में अल्पसंख्यक वर्ग को सबसे अधिक सम्मान मिला. नसीमुद्दीन सिद्दीकी 22 विभाग के मंत्री रहे. प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ. उन्होंने इसके साथ ही आरोप लगाया कि कि अखिलेश यादव की सरकार में दंगा ही दंगा होता है, क्योंकि उनको डर पैदा करना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget