एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder: विधानसभा में फिर गूंजा उमेश पाल की हत्या का मामला, बीएसपी ने रखी मांग, मंत्री बोले- 'सरकार गंभीर'

बीएसपी (BSP) विधायक उमाशंकर सिंह (Umashankar Singh) ने सोमवार को फिर यूपी विधानसभा में उमेश पाल की हत्या (Umesh Pal Murder) का मामला उठाया है. जिसपर मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने जवाब दिया है.

Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्‍ना (Suresh Khanna) ने प्रयागराज (Prayagraj) में विधायक राजू पाल हत्याकांड (Raju Pal Murder) के गवाह और उसके गनर की हत्या के मामले में कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है और जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी.

विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के बाद नियम-56 (कार्यस्थगन) के तहत बसपा के सदस्य उमाशंकर सिंह ने राजू पाल हत्याकांड के गवाह और उसके गनर की हत्या का मामला उठाया. बसपा सदस्य ने मामले की उच्‍च स्‍तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मुख्य गवाह तथा गनर (सिपाही) की पत्नियों को पांच-पांच करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने की मांग की.

Umesh Pal Murder: हर दिन खुल रहे नए राज, अतीक अहमद की पत्नी का दावा- 'राजू पाल की हत्या के गवाह नहीं थे उमेश', मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

2005 में हुई थी हत्या
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में बसपा के तत्कालीन विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में अहम गवाह रहे उमेश पाल और उसके गनर की पिछली 24 फरवरी को प्रयागराज में दिनदहाड़े बम और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, इस हमले में एक आरक्षी घायल हो गया. माफिया राजनेता अतीक अहमद राजू पाल हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त है और वह इस वक्त गुजरात की एक जेल में बंद है.

उमेश पाल उसके गनर के हत्याकांड मामले में पाल की पत्नी जया की तहरीर पर प्रयागराज के धूमनगंज थाने में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता उसके दो बेटों तथा साथियों गुड्डू और गुलाम तथा नौ अन्य के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है. बसपा सदस्य द्वारा उठाये गये मामले पर संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है और इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है.

खन्‍ना ने मामले की शुरुआत से लेकर अब तक पुलिस और अदालत में चली कार्रवाई का ब्यौरा दिया और कहा कि जल्‍द से जल्‍द अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज के पुलिस आयुक्त 10 टीमों का गठन किया है. इसमें एसटीएफ को भी लगाया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार घोषित करने की योजना है. मंत्री ने कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है और शनिवार को मुख्‍यमंत्री ने भी कहा था कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा, जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसे सजा मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget