एक्सप्लोरर

UP Politics: 2024 से पहले गठबंधन करेंगी मायावती? विधानसभा चुनाव में हार से सबक लेकर बदलेंगी रणनीति

Lok Sabha Election 2024: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती लोकसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति बदल सकती हैं और गठबंधन की दिशा में बढ़ सकती हैं.

Assembly Election Results 2023: विधानसभा चुनाव के नतीजों में जिस तरह भगवा परचम लहराया है उसने तमाम विरोधी दलों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है. वहीं बसपा को भी जबरदस्त झटका लगा है. ऐसे में बसपा सुप्रीमो लोकसभा में अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति बदल सकती हैं और पार्टी के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए एनडीए या इंडिया गठबंधन से हाथ मिला सकती हैं. 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा था, खुद भी 21 जनसभाएं कीं थी. उनके भतीजे आकाश आनंद भी लगातार चुनाव मैदान में डटे रहे, लेकिन नतीजे बेहद निराशाजनक आए. राजस्थान में दो सीटों के अलावा अन्य राज्य में पार्टी का खाता भी नहीं खुला, जबकि पिछली बार राजस्थान में 6, एमपी और छत्तीसगढ़ में 2-2 सीटें मिली थीं. 

बसपा के लिए अस्तित्व की लड़ाई
विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस भी दबाव में है, खासतौर से अखिलेश यादव के साथ जो व्यवहार किया गया उसके बाद सपा के साथ गठबंधन की राह भी आसान नहीं रही है. इधर बसपा भी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. पार्टी की हालत ऐसी है कि अकेले चुनाव लड़कर बेहतर प्रदर्शन करना तो दूर अच्छे प्रत्याशी के भी लाले पड़ सकते हैं. 

इससे पहले 2019 लोकसभा चुनाव में बसपा ने सपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था, इन चुनावों में वो शून्य से दस सीटों तक पहुंच गई थी. लेकिन इसके बाद ये गठबंधन टूट गया. अब बसपा एक बार फिर अकेले चुनाव लड़ती है तो फिर से एक दशक पुरानी हालत में जा सकती है. पिछले साल विधानसभा चुनाव में भी बसपा को सिर्फ एक सीट ही मिल पाई थी. ऐसे में बसपा एक बार फिर गठबंधन के बारे में सोच सकती हैं. 

कांग्रेस से गठबंधन कर सकती हैं मायावती
बसपा पहले ही सपा से दूरी बना चुकी है. इधर यूपी में सपा के साथ कांग्रेस के गठबंधन की राह भी मुश्किल है. ऐसे में बसपा और कांग्रेस दोनों हाथ मिला सकती हैं. सियासी गलियारों में चर्चा है कि अगर ऐसा होता है तो बसपा कम से कम 40 सीटों पर दावा करेगी, बाकी सीटें कांग्रेस खुद या किसी और गठबंधन दल को दे सकती है.   

ये भी पढ़ें- 

Election Results 2023: विधानसभा चुनाव नतीजों पर दिखा सीएम योगी का असर, इन सीटों पर चला जादू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कथावाचक पवन देव महाराज पर रेप का आरोप, राम मंदिर दर्शन के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म
अयोध्या में कथावाचक पवन देव महाराज पर रेप का आरोप, राम मंदिर दर्शन के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म
ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने पर प्रदर्शन, लोग बोले- बिना सूचना के बढ़ाई दर
ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने पर प्रदर्शन, लोग बोले- बिना सूचना के बढ़ाई दर
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
'150 साल पुरानी मस्जिद तोड़ दी...', संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'150 साल पुरानी मस्जिद तोड़ दी...', संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA Bloc Meeting LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
Karuppu OTT Release:'करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे सूर्या और तृषा की ये धमाकेदार फिल्म?
करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
American Tourist in Bihar: US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
Embed widget