एक्सप्लोरर

UP Politics: सड़क पर उतरे BSP नेता, कई जिलों में उग्र प्रदर्शन, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी के विरोध में उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में बीएसपी के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया. इसके अलावा उन्होंने गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की है.

UP News: राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी के विरोध में बीएसपी ने मंगलवार को प्रदर्शन किया है. इसके बाद बीएसपी चीफ मायावती ने कहा कि आज पूरे देश में बीएसपी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व परमपूज्य बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के उन सभी अनुयाइयों का अति-आभार, शुक्रिया व धन्यवाद जिन्होंने श्री अमित शाह द्वारा किए गए बाबा साहेब के अनादर के विरुद्ध सभी जिला मुख्यालयों पर शान्तिपूर्ण सफल धरना-प्रदर्शन किया.

अलीगढ़ में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों ने उनकी गरिमा के लिए आवाज़ उठाई है. बाबा साहब को भगवान का दर्जा देने वाले लोग उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की टिप्पणी को सहन करने को तैयार नहीं हैं.  बसपा कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ के कलेक्ट्रेट पर एकत्र होकर अपनी नाराजगी व्यक्त की. प्रदर्शनकारियों ने "अमित शाह मुर्दाबाद" के नारे लगाते हुए गहरी असंतुष्टि दिखाई.

यहां भी हुआ उग्र प्रदर्शन
कानपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में बने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में बसपा नेताओं ने उग्र प्रदर्शन किया. जिला इकाई बसपा के नेतृत्व में आज अमित शाह के पोस्टर और भीम राव अंबेडकर के पोस्टर के साथ हाथों में संविधान के पोस्टरों के साथ बीजेपी के खिलाफ नारे गूंजते सुनाई दिए. बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो अपमान देश के गृहमंत्री ने किया है वो बेहद शर्मनाक है.

फिरोजाबाद में भी बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी तादाद में इकट्ठे होकर रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपर जिला अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. कार्यकर्ता ने शहर भर में रैली निकालते हुए पैदल मार्च और वाहनों के जरिए कलेक्ट्रेट पहुंचे. 

मजिस्ट्रेट को सौंपा भापन
हरदोई में मायावती के निर्देश के बाद एक दिवसीय प्रदर्शन धरना देकर ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा है. बसपा नेताओं ने कहा कि अंबेडकर का अपमान सहन नहीं किया जाएगा. बसपा नेताओं ने प्रदर्शन किया और कहा कि हमारे देश के नेता जिन्होंने देश को आजादी दिलाई और संविधान दिया, उन्हें पीछे कर दिया गया है. वो पूरे देश के, संविधान के संरक्षक हैं.

आगरा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को लेकर बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी सड़कों पर उतरे और जमकर प्रदर्शन किया. बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी कर रहे थे और गृहमंत्री अमित शाह से माफी की मांग कर रहे थे. विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जता कर ज्ञापन सौंपा और अमित शाह के इस्तीफे की मांग की.
(यूपी से रंजीत गुप्ता, रंजीत कुमार सिंह, लक्ष्मीकांत शर्मा, विकास धीमान और खालिक अंसारी)

शादी का विरोध करने पर बेटी के प्रेमी ने महिला को उतारा मौत के घाट, शव ग्रेटर नोएडा में फेंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'समाज को बांटती है जाति की जड़ता', दीपोत्सव से पहले CM योगी का समाज को प्रेरक संदेश
'समाज को बांटती है जाति की जड़ता', दीपोत्सव से पहले CM योगी का समाज को प्रेरक संदेश
यूपी में फिर होगी वोटर लिस्ट की जांच, SIR में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग सख्त
यूपी में फिर होगी वोटर लिस्ट की जांच, SIR में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग सख्त
रामपुर पुलिस ने महिला को जड़ा थप्पड़, भड़के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, SHO पर कार्रवाई की मांग
रामपुर पुलिस ने महिला को जड़ा थप्पड़, भड़के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, SHO पर कार्रवाई की मांग
अखिलेश की नाराजगी के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य से मिले राजेंद्र पाल गौतम, सियासी हलचल तेज
अखिलेश की नाराजगी के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य से मिले राजेंद्र पाल गौतम, सियासी हलचल तेज

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
Delhi AQI: दिल्ली पर अगले तीन महीने भारी, 8 जगहों पर 400 पार पहुंचा एक्यूआई
दिल्ली पर अगले तीन महीने भारी, 8 जगहों पर 400 पार पहुंचा AQI
AQI Today: देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
डेवोन कॉनवे के साथ हुआ भयंकर हादसा, कनकशन की पुष्टि; भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर
डेवोन कॉनवे के साथ हुआ भयंकर हादसा, कनकशन की पुष्टि; भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर
'जंग जीत ली', ट्रंप का ईरान युद्ध पर बड़ा दावा, बोले- 'तेहरान मांग रहा शांति की भीख'
'जंग जीत ली', ट्रंप का ईरान युद्ध पर बड़ा दावा, बोले- 'तेहरान मांग रहा शांति की भीख'
नफरती लोग पहले इंसान को बांटते थे, अब भगवान को... धीरेंद्र शास्त्री पर तेजस्वी का हमला
नफरती लोग पहले इंसान को बांटते थे, अब भगवान को... धीरेंद्र शास्त्री पर तेजस्वी का हमला
Marigold Farming: गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
Embed widget