एक्सप्लोरर

'बल्लेमार' विधायक के बहाने मायावती का तंज, बोलीं- मोदी की फटकार से भी सुधार की कोई गारंटी नहीं

बल्लेमार विधायक आकाश विजयवर्गीय के बहाने बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी का घेराव किया है। उन्होंने ट्वीटकर लिखा कि पीएम मोदी की फटकार का असर न दिखा है और न ही दिखने की कोई गारंटी है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर से बीजेपी पर निशाना साधा है। पीएम नरेंद्र मोदी की अनुशासन को लेकर दी गई सख्त टिप्पणी के बाद मायावती ने ट्वीटकर बीजेपी का घेराव किया है। मायावती ने ट्वीट में लिखा, 'देशभर में हर स्तर पर सत्ताधारी पार्टी के लोगों द्वारा जिस प्रकार से कानून को खुलेआम हाथ में लेकर हर प्रकार की अराजकता फैलाई जा रही है, वह लगातार गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है, लेकिन बीजेपी नेतृत्व के यदाकदा फटकार से अबतक स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है और न आगे कोई गारंटी है।'

बता दें कि मंगलवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने अनुशासन को लेकर सख्त संदेश देते हुए कैलाश विजयवर्गीय के बेटे व बीजेपी विधायक आकाश को आड़े हाथ लिया था। पीएम ने कहा था कि इस तरह की हरकतें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने यहां तक कहा था कि कोई किसी का भी बेटा क्यों न हो, ऐसे लोगों को पार्टी से निकाल देना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि मैं इसलिए नहीं खून-पसीना बहा रहा हूं।

गौरतलब है कि विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर में नगर निगम के अधिकारियों को बैट से पीटा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद उन्हें इस मामले में जेल भी जाना पड़ा। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई। आकाश के इस हरकत पर पीएम मोदी ने कड़ी नाराजगी जताई थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के मदरसों में कामिल फाजिल डिग्री बंद, योगी सरकार ने संशोधन को दी मंजूरी
यूपी के मदरसों में कामिल फाजिल डिग्री बंद, योगी सरकार ने संशोधन को दी मंजूरी
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, रसड़ा विधायक रहे BSP नेता के लिए कही ये बात
उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, रसड़ा विधायक रहे BSP नेता के लिए कही ये बात

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
Embed widget