एक्सप्लोरर

Love Jihad: लव जिहाद और जबरन धर्म परिवर्तन पर मायावती बोलीं- 'धार्मिक उन्माद पैदा करने का प्रयास'

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब विशेषकर अपराधियों का जो आपस में तांडव चल रहा है, इससे जनता में काफी दहशत व्याप्त है. सरकार को ध्‍यान देना चाहिए.

UP News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच हिंदुत्ववादी और हिंदू भक्त होने को लेकर आपस में लड़ाई लड़ने और बाकी सभी धर्मों की घोर उपेक्षा करने का आरोप लगाया. इसके साथ ही मायावती ने इस साल के अंत में चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया.

बसपा प्रमुख ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''बीजेपी व कांग्रेस के बीच, दोनों में कौन बड़ा हिंदुत्ववादी व हिंदू भक्त है तथा पूजा पाठ करने में भी कौन ज्यादा माहिर है, इसको लेकर जारी लड़ाई से यह जरूर स्‍पष्‍ट है कि ये दोनों पार्टियां हिंदू धर्म को छोड़कर बाकी सभी धर्मों की घोर उपेक्षा कर रही हैं. इनका यह कृत्‍य संविधान की मंशा के विरूद्ध है.'' मायावती ने दावा किया कि ''बसपा सभी धर्मों का एक बराबर सम्मान करती है क्योंकि देश में यहां अकेले हिंदू धर्म को मानने वाले लोग ही नहीं बल्कि मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी और बौद्ध आदि विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग भी रहते हैं.''

UP Politics: मायावती के वोटबैंक को साधने के लिए बीजेपी ने बनाई नई रणनीति, पार्टी के दिग्गज लेंगे जिम्मेदारी

रिकार्ड के साथ छेड़छाड़
मायावती ने यह भी कहा कि ''देश में पिछले कुछ समय से लव जिहाद और जबरन धर्म परिवर्तन आदि कराने को भी लेकर तथा इनकी आड़ में जो अब धार्मिक उन्माद पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है वह ठीक नहीं है.'' बसपा प्रमुख ने कहा, ''धार्मिक द्वेष की भावना से ऐतिहासिक स्‍थलों और उनके रिकार्ड आदि के साथ छेड़छाड़ किया जाना भी ठीक व न्‍याय संगत नहीं है. इससे आपसी भाईचारा व सद्भाव पर बुरा असर पड़ने के साथ ही कानून-व्यवस्था की बिगड़ती है.''

उन्होंने महाराष्ट्र के मामले का हवाला देते हुए कहा कि महाराष्ट्र राज्‍य में भी अब यह सब कुछ देखने को मिल रहा है और वहां की हालात इतनी खराब हो रही है कि राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग जोर पकड़ रही है. मायावती ने राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनावों में बसपा के पूरी तैयारी से चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान करते हुए कहा कि जरूरी मुद्दों को लेकर हमारी पार्टी पूरी तैयारी के साथ यहां चुनाव में उतर रही है और चारों राज्यों में चुनाव अभियान भी जारी है.

उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर लक्ष्य करते हुए बसपा प्रमुख ने कहा, ''उप्र में अब विशेषकर अपराधियों का जो आपस में तांडव चल रहा है, इससे जनता में काफी दहशत व्याप्त है. सरकार को इस ओर जरूर ध्‍यान देना चाहिए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget