एक्सप्लोरर

UP Politics: जम्मू में आतंकवादियों ने की गोलीबारी पर मायावती बोलीं- 'कोई भी राजनीति करना उचित नहीं'

Terror Attack: उत्तर प्रदेश की पूर्व मु्ख्यमंत्री और बीएसपी चीफ मायावती ने बीते कुछ दिनों के दौरान जम्मू में हुई आतंकी घटनाओं और सेना द्वारा गई जवाबी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है.

UP News: जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों के दौरान कई आतंकी घटनाएं हुई हैं. पहले रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर रविवार देर शाम आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में कई श्रद्धालुओं की मौत हुई थी और 20 से ज्यादा घायल हो गए थे. अब कठुआ जिले के हीरानगर इलाके में बुधवार को आतंकवादियों ने दो पुलिस वाहनों पर गोलीबारी की. इसपर बीएसपी चीफ मायावती की प्रतिक्रिया आई है. 

बीएसपी चीफ मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'जम्मू/कश्मीर में, अभी हाल ही में, जो आतंकी वारदातें हुई हैं. जिसमें अधिकांश एक वर्ग विशेष के निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया है. अर्थात् हमला किया गया है. यह अति दुःखद व निन्दनीय है.' उन्होंने आगे लिखा, 'तथा ऐसे आतंकी तत्वों को ढे़र करने के लिए, सरकार व सुरक्षा बलों द्वारा जो भी सख्त कदम उठाये जा रहे हैं, यह सराहनीय है.'

अवधेश प्रसाद ने दिया इस्तीफा, BJP से अयोध्या सीट छीनकर बने हैं सांसद

सेना की कार्रवाई का किया समर्थन
मायावती ने अपने पोस्ट में लिखा, 'बी.एस.पी. इसका समर्थन करती है. लेकिन इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना उचित नहीं.' बुधवार को आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी दो अलग-अलग गाड़ियों पर की गई. जिसमें दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सवार थे. हालांकि दोनों अधिकारी सुरक्षित बच गए. 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने जिले के हीरानगर इलाके में छुप कर डीआईजी (जम्मू-कठुआ-सांबा) रेंज डॉ. सुनील कुमार और एसएसपी (कठुआ) अनायत चौधरी के वाहनों पर गोलीबारी की. दोनों वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षित बाल-बाल बच गए. 

बताया गया है कि आतंकवादियों ने कथित तौर पर उनके वाहनों पर 20 से अधिक राउंड गोलियां चलाईं. इससे पहले, कठुआ में ही हुई एक मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था और सीआरपीएफ का एक कांस्टेबल शहीद हो गया था. बाकी आतंकवादी अभी भी फरार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC Election: महोबा में बूथ पर बीजेपी की पर्ची ले जाने का आरोप, सपा ने की शिकायत
यूपी एमएलसी चुनावः महोबा में बूथ पर बीजेपी की पर्ची ले जाने का आरोप, सपा ने की शिकायत
रोहिणी घावरी के मामले में चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ी! 2 नवंबर को फिर सुनवाई
रोहिणी घावरी के मामले में चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ी! 2 नवंबर को फिर सुनवाई
'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी
'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget