एक्सप्लोरर

'लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी', मायावती ने समीक्षा बैठक में किस बात का किया जिक्र

Mayawati News: बसपा सुप्रीमो मायावती ने निष्पक्ष चुनाव को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि आम जनता का चुनावी तंत्र से विश्वास की कमी देश के संविधान व लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है.

Mayawati Review Meeting: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि सरकार मशीनरी के दुरुपयोग से मुक्त पाक-साफ चुनाव कल की तरह आज भी बहुत बड़ी चुनौती बना हुआ है. बसपा मुखिया मायावती ने शनिवार को उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा जिला अध्यक्षों सहित पार्टी के अन्य नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की.

हाल ही में हरियाणा, झारखंड व महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए बसपा प्रमुख ने कहा कि देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा धनबल, बाहुबल और सरकार मशीनरी के दुरुपयोग से मुक्त पाक-साफ चुनाव कल की तरह आज भी बहुत बड़ी चुनौती बनी हुई है. आम जनता का चुनावी तंत्र से विश्वास की कमी देश के संविधान व लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है. इसका जल्‍द से जल्‍द समुचित समाधान न‍िकालना बेहतर है. 

देश में संविधान के हिसाब से चेक एंड बैलेंस की जो व्यवस्था है, उसको लेकर हर लोकतांत्रिक व संवैधानिक संस्था को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभानी होगी, तभी आम जनता के विश्वास को मजबूती मिलेगी और कानूनी प्रावधानों का सही लाभ लोगों को मिल पाएगा.

देशहित में चले संसद की कार्यवाही
बसपा सुप्रीमो ने संसद में चल रहे गतिरोध पर कहा कि जनता व देश के ह‍ित में संसद की कार्यवाही चलनी चाह‍िए. इसके लिए सरकार और विपक्ष दोनों को गंभीर होना जरूरी. उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस की सरकार की तरह भाजपा की गरीब-विरोधी व धन्नासेठ समर्थक नीतियों एवं कार्यकलापों के विरुद्ध लोगों में आक्रोश व्याप्त है. इससे लोगों का ध्यान बांटने के लिए ही भाजपा नए जातिवादी, सांप्रदाय‍िक व संकीर्ण हथकंडों का इस्तेमाल करती है और चुनाव में इसका लाभ भी ले लेती है.

मायावती ने कहा किर चुनावों के समय में जनहित व जनकल्याण के किए गए लुभावने वादों को सरकार बन जाने पर भुला द‍िया जाता है. इस प्रकार की राजनीति से आम जनता व देश का भला नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण द‍िवस के संबंध में 6 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी. 

बसपी सुप्रीमो ने कहा कि यूपी में लखनऊ, कानपुर व अयोध्या मंडल के लोग गोमतीनगर इलाके में बसपा सरकार द्वारा निर्मित "डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल" स्थित गुंबद आकार वाले "डाॅ. भीमराव अंबेडकर स्थल" में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे, जबकि मेरठ व दिल्ली के लोग नोएडा में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल एवं ग्रीन गार्डन" में एकत्र होकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. यूपी के बाकी 14 मंडलों के लोग अपने-अपने मंडल में ही बीएसपी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विचार संगोष्ठी कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget