एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: मायावती का मंच से बड़ा एलान, सरकार बनी तो 'पश्चिमी यूपी' होगा अलग राज्य

Mayawati Muzaffarnagar Rally: मुजफ्फरनगर में चुनावी सभा में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी कहने में कम करने में ज्यादा विश्वास करती है, इसलिये घोषणा पत्र जारी नहीं करते हैं. 

Lok Sabha Elections 2024: मुजफ्फरनगर में चुनावी सभा में मायावती ने एलान किया कि हमारी सरकार बनने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य घोषित किया जाएगा. इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की घोषणा करने के साथ-साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच स्थापित करने का भी एलान किया है. मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी कहने में कम करने में ज्यादा विश्वास करती है, इसलिये घोषणा पत्र जारी नहीं करते हैं. 

वहीं पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि पिछले कुछ समय से केन्द्र और राज्यों में बीजेपी की सरकार है, बीजेपी की सरकार में जांच एजेंसी का राजनीतिकरण हो रहा है. इनकी सरकार मे जातिवाद और सांप्रादायवाद फैला है. इनकी सरकार मे नाटकबाजी जुमलेबाजी और गांरटी काम वाली नहीं है. बीजेपी सरकार की सोच जातिवादी है. पश्चिमी यूपी में जो विरोधी पार्टी के लोग हैं वह प्रचार करते थे ये पार्टी अपरकास्ट की विरोधी है.

इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि 4 बार मेरे नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनी है. हमारे सरकार मे सांप्रादायिक दंगें नहीं हुए थे, सपा के सरकार में जाट और मुस्लिम समाज को आपस में लड़ाया गया, समाज को बांटा गया. हमने यहां अतिपिछड़ा समाज के सदस्य को टिकट दिया इस सीट पर  हमने मुस्लिम सामाज और जाट समाज में भाईचारा बनाया था. मैं चाहती थी की मुजफ्फरनगर से मुस्लिम समाज से प्रत्याशी बनाऊं लेकिन मुस्लिम समाज से कोई लड़ने को तैयार नहीं हुआ था.

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मायावती की उत्तर प्रदेश में यह पहली रैली है और इस रैली के जरिए उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा. वहीं इससे पहले मायावती के भतीजे आकाश आनंद पार्टी की तरफ से चुनावी सभाओं में विपक्षी दलों पर हमलावर हैं. यूपी में बीजेपी अब पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर चुकी है. यूपी की 80 सीटों पर बसपा अकेले ही चुनावी मैदान में है, मायावती ने किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं किया है.

Samajwadi Party Candidate: सपा ने किया 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, जानें किसे मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget