एक्सप्लोरर

NEET पेपर लीक मामले पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, BSP सुप्रीमो ने की ये मांग

UP News: नीट परीक्षा रद्द कराने की मांग के साथ छात्र सड़कों पर उतरे हुए हैं और इस सबके बीच, पेपर लीक मामले पर रोज नए खुलासे भी हो रहे हैं. वहीं अब इस मामले पर नेताओं के भी बयान सामने आ रहे हैं.

NEET Paper Leak Case: नीट यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर देश में सियासी हलचल तेज है, इस मामले को लेकर कई नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. इसी बीच अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने NEET पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की बात कही है.

बसपा सुप्रीमो मायवती ने एक्स पर लिखा-"सरकार को NEET पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करना जरूरी, जिसकी वजय से निर्दोष छात्र पिस रहे हैं. तथा इसकी आड़ में कोई भी सियासत करना ठीक नहीं."

बता दें कि यूजीसी-नेट और नीट यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने लखनऊ में शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान विधानसभा घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस की बीच झड़प भी हुई. वहीं लखनऊ पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है.

नीट पेपर को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र

नीट पेपर लीक को लेकर परीक्षा रद्द कराने की मांग जोरों से उठ रही है. दिल्ली से लेकर पटना तक के छात्र सड़कों पर उतरे हुए हैं. इस सबके बीच, पेपर लीक मामले पर रोज नए खुलासे भी हो रहे हैं. अलग-अलग शहरों परीक्षा रद्द कराने की मांग उठ रही है और छात्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी कर रहे हैं तो वहीं सियासी पारा भी चढ़ता दिखाई दे रहा है. 

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में बच्चों और अभिभावकों में आक्रोश है. शहर-शहर लोग नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच बसपा चीफ मायावती ने नीट पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है. उन्होंने इसको लेकर एक्स पर पोस्ट लिखा है और कार्रवाई करने की मांग की है. 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही मां-बेटी, इंजीनियर ने आकर निकाला बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
अतीक के परिवार से मिलीं अखिलेश की विधायक, अबान की मौत पर जताया दुख
अतीक के परिवार से मिलीं अखिलेश की विधायक, अबान की मौत पर जताया दुख
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget