एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही मां-बेटी, इंजीनियर ने आकर निकाला बाहर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आए दिन हाईराइज सोसाइटी में लिफ्ट अटकने के मामले सामने आते हैं. विधानसभा में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के द्वारा लिफ्ट एक्ट का मुद्दा भी उठाया गया.

UP News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट अटकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला पंचशील हाईनीस सोसाइटी में देखने को मिला. जब अचानक से एक लिफ्ट अटक गई, इस लिफ्ट के अंदर मां और बेटी फंस गए और करीब 1 घंटे तक वह लोग इसी लिफ्ट के अंदर फंसे रहे. मेंटेनेंस विभाग के लोग लिफ्ट खोलने की कोशिश करते रहे लेकिन वह लिफ्ट को खोल नहीं पाए, जब बाद में एक इंजीनियर को बुलाया गया और उसने लिफ्ट को खोला.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाईनिश सोसाइटी के 12वें फ्लोर पर रहने वाले मनीराम गुप्ता ने बताया कि गुरुवार रात में उनकी पत्नी सीमा और बेटी अपने फ्लेट से नीचे लिफ्ट द्वारा ग्राउंड फ्लोर पर जा रहे थे. जैसे ही वह लोग ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे अचानक से लिफ्ट में झटका लगा और लिफ्ट अटक गई और लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद लिफ्ट के अंदर बंद मेरी पत्नी और बेटी काफी घबरा गए. उन्होंने इमरजेंसी बटन को भी दबाया और शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद वहां पर मौजूद मेंटेनेंस विभाग के लोग पहुंचे लेकिन वह लोग भी लिफ्ट को नहीं खोल पाए.

लिफ्ट बंद होने की वजह से उसमें काफी सफोकेशन बन गई, जिससे कि मेरी पत्नी और बेटी को परेशानी होने लगी. वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा लिफ्ट को लगातार खोलने की कोशिश की जा रही थी लेकिन किसी पर भी वह लिफ्ट नहीं खुली. लिफ्ट में बंद होने की वजह से मां बेटी काफी घबरा गई. जब 1 घंटे तक भी लिफ्ट नहीं खुली तो बराबर वाली सोसाइटी से एक इंजीनियर को बुलाया गया और उसके द्वारा फिर लिफ्ट को खोला गया.

मनीराम गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी में मोटा मेंटेनेंस चार्ज वसूला जाता है लेकिन यहां पर लोगों की जान भी सुरक्षित नहीं है. उनकी बेटी और पत्नी एक घंटे तक लिफ्ट के अंदर फंसे रहे और उनकी तबीयत तक खराब हो गई लेकिन यहां पर मौजूद स्टाफ के द्वारा लिफ्ट को नहीं खोला गया. उन्होंने कहा कि सोसाइटी में कोई भी लिफ्ट मैन मौजूद नहीं है. फिलहाल इस मामले में वह मुकदमा दर्ज करवाने की बात कह रहे हैं, उनका कहना है कि वह बिसरख थाने जाएंगे और इस मामले में बिल्डर और मेंटेनेंस विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे.

गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आए दिन हाईराइज सोसाइटी में लिफ्ट अटकने के मामले सामने आते हैं. विधानसभा में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के द्वारा लिफ्ट एक्ट का मुद्दा भी उठाया गया और उसके बाद लिफ्ट एक्ट को पास भी कर दिया गया है लेकिन अभी तक लागू नहीं हो पाया है. सोसाइटी के लोगों का कहना है कि आए दिन इसी तरह से लिफ्ट अटकने के मामले सामने आते हैं. जिनमें कोई ना कोई लिफ्ट में फंसता रहता है, लिफ्ट एक्ट जल्द से जल्द लागू होना चाहिए और इस मामले में कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

लखनऊ में NEET मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा
'सपा ने अपना चेहरा दिखाया', विपक्ष के रवैये पर CM योगी ने साधा निशाना
'सपा ने अपना चेहरा दिखाया', विपक्ष के रवैये पर CM योगी ने साधा निशाना

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget