एक्सप्लोरर

यूपी के इस विश्वविद्यालय के दलित छात्रों के लिए चिंतित हैं मायावती, CM योगी से की खास अपील

Lucknow News: मायावती ने कहा छात्रों की छात्रवृत्ति का सरकारी स्तर पर अब तक सही से समय पर निपटारा नहीं होने के कारण उनके भविष्य के अधर में लटकने के खतरे से लोगों में भारी बेचैनी व आक्रोश व्याप्त है.

UP News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कई जिलों के हजारों एससी/एसटी वर्ग के छात्रों और छात्राओं की लंबित छात्रवृत्ति को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सरकारी स्तर पर छात्रवृत्ति का समय पर निपटारा न होने से इन छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है, जिससे लोगों में भारी बेचैनी और आक्रोश व्याप्त है.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से सम्बद्ध कई जिलों के दर्जनों कालेजों के हजारों एससी/एसटी वर्ग के छात्र व छात्राओं की छात्रवृत्ति का सरकारी स्तर पर अब तक सही से समय पर निपटारा नहीं होने के कारण उनके भविष्य के अधर में लटकने के खतरे से लोगों में भारी बेचैनी व आक्रोश व्याप्त है."

पूर्व सीएम मायावती ने लिखा-"प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय व जिला प्रशासन द्वारा भी इस सम्बंध में बार-बार पत्राचार के बावजूद लखनऊ स्थित समाज कल्याण विभाग स्तर पर असंवेदनशीलता व लापरवाही बरतने का परिणाम है कि लगभग 3,500 दलित छात्र व छात्राओं के शिक्षण जीवन पर भारी खतरा मंडरा रहा है. चूँकि मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से ही अलीगढ़ का उक्त विश्वविद्यालय स्थापित हुआ है, इसके सुचारु संचालन में भी सही रूचि लेकर खासकर हजारों दलित छात्र/छात्राओं की इस गंभीर समस्या का समाधान वे तत्काल जरूर निकालेंगे, ऐसी उम्मीद."

हाल ही में मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ तौर पर कहा था कि आरक्षण संबंन्धी अनेकों मामले देश के दलितों, आदिवासियों व अन्य पिछड़े वर्गों के लोगों के सामने अभी भी ताजा हैं. जिससे स्पष्ट तौर पर इन वर्गों के साथ-साथ जन व देशहित भी प्रभावित होता है और देश की ज्वलन्त समस्यायें जनता को दुखी एवं त्रस्त व उनके जीवन को लगातार लाचार और कष्टदायी बनाती रहती हैं.

रोकी गई उत्तराखंड की चारधाम यात्रा, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget