एक्सप्लोरर

Sanatan Dharma Row: 'माफ नहीं करेगा हिन्दुस्तान..', सनातन धर्म को लेकर विरोधी दलों पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Udhayanidhi Sanatan Dharma Row: देश में सनातन धर्म को लेकर छिड़ी सियासत के बीच यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान सामने आया है. जानिए इस मुद्दे पर उन्होंने क्या कहा है.

Sanatan Dharma Row: देश में इन दिनों सनातन धर्म को लेकर सियासत छिड़ी हुई है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयानिधि स्टालिन (Udayanidhi Stalin) के बयान के बाद बीजेपी (BJP) इस मुद्दे को लेकर पूरे विपक्षी गठबंधन पर निशाना साध रही है. बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं की इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है. सनातन को लेकर छिड़ी बहस के बीच यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने भी इस पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि ऐसे अधर्मियों को देश कभी माफ नहीं करेगा.

दरअसल, स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से कर दी थी, जिसके बाद सीपीआई नेता ए राजा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने भी इससे मिलता जुलता बयान दिया. जिसके बाद बीजेपी की ओर से इस पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से जब सनातन धर्म पर हो रही बहस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "जिस ढंग से सनातन धर्म को टारगेट किया जा रहा है वो दुखद है. हिन्दुस्तान के लोग कभी भी ऐसे अधर्मियों को माफ नहीं करेंगे."

ब्रजेश पाठक ने इस बात पर जताया दुख

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं. पाठक के साथ उनकी पत्नी भी हैं. गुरुवार को डिप्टी सीएम ने काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन एवं पूजन किया और प्रदेश के कल्याण की कामना की. वाराणसी में उनके कई कार्यक्रम हैं. शुक्रवार को वो रेड क्रॉस सोसाइटी की मंडलीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद विट्ठल रुक्मिणी मंदिर जाएंगे और दोपहर के समय मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे. 

सनातन पर क्या बोले सीएम योगी

ब्रजेश पाठक से पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सनातन धर्म पर हमला करने वालों पलटवार करते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो कभी राम के अस्तित्व को नकारते थे तो कभी कृष्ण भगवान के अस्तित्व से इनकार करते आए हैं. जिन्होंने हर काल खंड में भारत का अपमान किया है. सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म न कभी डिगा है न कभी डिगेगा, जो सनातन बाबर और औरंगजेब के अत्याचारों के सामने नहीं झुका, वो कभी नहीं झुकेगा. 

UP News: 'बिजली का सवाल सुनते ही बत्ती गुल..', अखिलेश यादव ने मंत्री जितिन प्रसाद का वीडियो शेयर कर ली चुटकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget