एक्सप्लोरर

UP Assembly: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- ट्रामा सेंटर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, अब यूपी सरकार ने उठाया है ये बड़ा कदम

UP News: ब्रजेश पाठक ने कहा कि सभी ट्रामा सेंटर में स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने की कवायद की जा रही है, ताकि उन्हें पूर्ण क्षमता के साथ संचालित किया जा सके.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती कर आंशिक तौर पर क्रियाशील ट्रामा सेंटर को जल्द पूर्ण रूप से संचालित करेगी. विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्‍न काल के दौरान चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की नेता डॉ. रागिनी समेत अन्‍य सदस्‍यों के सवालों के जवाब में कहा कि प्रदेश के 35 जिलों में 36 ट्रामा सेंटर स्थापित किए गए हैं, जिनमें से तीन पूर्ण रूप से क्रियाशील, 28 आंशिक रूप से क्रियाशील और पांच अक्रियाशील है.

ब्रजेश पाठक ने कहा कि सभी ट्रामा सेंटर में स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने की कवायद की जा रही है, ताकि उन्हें पूर्ण क्षमता के साथ संचालित किया जा सके. उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है और अब सरकार ने ढाई लाख रुपये वेतन की जगह पांच लाख रुपये वेतन प्रस्तावित किया है, जिससे जल्द भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर इस समस्या का समाधान किया जा सकेगा. डॉक्टर रागिनी ने प्रश्नकाल में इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित किया कि 25 करोड़ की आबादी वाले राज्‍य में सिर्फ तीन ट्रामा सेंटर क्रियाशील हैं और इससे इतनी बड़ी आबादी को आपात स्थिति में कैसे चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी. पाठक ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया.

सपा नेताओं के सवालों का ब्रजेश पाठक ने दिया जवाब
राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाले हादसों और आकस्मिक चिकित्सा सुविधा और पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी को लेकर सपा के मुख्‍य सचेतक मनोज कुमार पांडेय द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में पाठक ने बताया कि प्रदेश में स्‍थापित प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों और उच्‍च प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों में पैरा मेडिकल स्टाफ के कुल 10,480 पद स्वीकृत हैं, जिनके सापेक्ष 8,004 पदों पर पैरामेडिकल कर्मी कार्यरत हैं. उपमुख्‍यमंत्री ने बताया कि पैरामेडिकल संवर्ग के फार्मासिस्ट और एक्स-रे टेक्नीशियन के रिक्‍त पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन उत्तर प्रदेश अधीनस्‍थ सेवा चयन आयोग को प्रेषित किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रदेश में राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन, उत्तर प्रदेश के माध्‍यम से संविदा पर 1,478 फार्मासिस्ट और 195 एक्स-रे टेक्नीशियन कार्यरत हैं.

UP News: मायावती बोलीं- जांच में दोषी साबित होते ही अतीक अहमद की पत्नी को BSP से निकाल देंगे

सपा के ही पंकज मलिक के प्रश्‍न के उत्तर में उपमुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार मरीजों के बेहतर उपचार के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुल 28 जिला चिकित्सालयों में डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के वास्ते एक-एक 'ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट' संचालित है. पाठक ने कहा कि प्रदेश के 46 जिलों में 'ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट' की स्थापना/संचालन से संबंधित काम पूरा हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget