एक्सप्लोरर

Yogi Government 2.0: पिछली सरकार में थे कानून मंत्री, अब बने डिप्टी सीएम, जानें- कैसा रहा है ब्रजेश पाठक का राजनीतिक सफर?

Brajesh Pathak Profile: उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले ब्रजेश पाठक ने छात्र जीवन से ही अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी.

Brajesh Pathak Profile: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में इस बार केशव प्रसाद मौर्य के साथ ब्रजेश पाठक को भी डिप्टी सीएम बनाया गया है. उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य के बाद डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. ब्रजेश पाठक ने छात्र जीवन से ही अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी, जिसके बाद 2022 में योगी 2.0 की सरकार में उन्होंने देश के सबसे बड़े राज्य में ये अहम मुकाम हासिल किया है.

ब्रजेश पाठक बने डिप्टी सीएम

लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश पाठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पिछली सरकार में कानून मंत्री रहे थे. पाठक ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी पार्टी सपा पर जमकर प्रहार किया था. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जब-जब बीजेपी को ब्राह्मण विरोधी बताया, तो इसके प्रतिरोध में पाठक ने उनपर करारा वार पलटवार किया.राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार बीजेपी ने पाठक को उनके इसी कार्य के लिए पुरस्कृत करते हुए उन्हें उप मुख्‍यमंत्री बनाया है.

छात्र राजनीति से की शुरुआत

ब्रजेश पाठक का जन्म 25 जून 1954 को हरदोई जिले के मल्लावां में हुआ था. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (एलएलबी) की उपाधि हासिल की. वह विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की राजनीति में सक्रिय रहे और 1989 में छात्र संघ उपाध्यक्ष चुने गये. इसके बाद 1990 में वह छात्रसंघ का अध्यक्ष चुने गये. पाठक को 2002 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने हरदोई के मल्लावां क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया था. इस चुनाव में वो करीब सवा सौ मतों के कम अंतर से पराजित हो गये थे. इसके करीब दो साल बाद वो कांग्रेस छोड़ कर बसपा में शामिल हो गये.

बसपा छोड़कर बीजेपी में हुए शामिल

उन्हें 2004 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने उन्हें उन्नाव संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया और वो चुनाव जीत गये. इसके बाद बसपा प्रमुख मायावती ने उन्हें 2009 में राज्यसभा भेज दिया था. ब्रजेश पाठक, 2014 में उन्नाव से दोबारा लोकसभा चुनाव में बसपा से उम्मीदवार बनाये गये, लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा. इसके बाद 2016 में वो भाजपा में शामिल हो गये. 

पिछली सरकार में रहे कानून मंत्री

बीजेपी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में पाठक को लखनऊ मध्य क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया. उस चुनाव में पाठक ने सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा को पराजित कर यह सीट जीत ली और 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी सरकार में कानून मंत्री बनाए गए थे.

ये भी पढ़ें-

Yogi Adityanath Exclusive Pics: जब संन्यासी बनने के बाद पहली बार भिक्षा लेने के लिए गांव पहुंचे थे योगी, फूट-फूट कर रोने लगी थी मां, देखें तस्वीरें

Yogi Adityanath Cabinet 2.0: टीम योगी में सबसे ज्यादा ब्राह्मण मंत्री, भूमिहार-जाट पर खास इनायत, जानें- किस जाति से कितने विधायक जीते, कितने मंत्री बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
Cloud Burst in Dharali: आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget