एक्सप्लोरर

आखिर क्यों 69 साल पहले 'थप्पड़' के उस सीन पर Dev Anand ने किया था इतना बवाल?

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर देव आनंद भले ही हमारे बीच ना रहे हों लेकिन आज भी उनकी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करती हैं। उनका अनोखा अंदाज आज भी लोगों को याद है

बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर एक्टर जिन्हें देखने के लिए लड़कियों की लाइन लग जाया करती थी। जिसकी एक मुस्कान पर लाखों दिल धड़कते थे वो थे देव आनंद  (Dev Anand). हर कोई उनपर फिदा था शायद इसीलिए वो हमेशा अपनी हीरो वाली इमेज को लेकर कुछ ज्यादा ही सतर्क रहा करते थे। यही वजह है कि1950 के दशक में जब कोई एक्टर डायरेक्टर से सवाल करने की हिम्मत नहीं करते थे उस दौर में देवा आनंद फिल्मों के सीन और डायलॉग में अपना पूरा दखल बनाए रखते थे। devanad उन्होंने अपने बड़े भाई चेतन आनंद के साथ मिलकर साल 1949 में नवकेतन फिल्म्स की स्थापना की। 1951 में उन्होंने फिल्म आंधियां के निर्माण शुरुआत की। निर्देशन चेतन आनंद कर रहे थे। फिल्म के एक सीन के लिए निर्देशक ने देवानंद को बताया कि साथी कलाकार अख्तर हुसैन उन्हें थप्पड़ मारेंगे। मगर देवानंद ने कहा कि वो थप्पड़ नहीं खाएंगे। देव आनंद ने बहस की, कि जब अख्तर उन्हें थप्पड़ मारने को हाथ उठाएंगे तो वो उनका हाथ पकड़ लेंगे। देवानंद ने कहा कि भगवान ने मुझे भी दो हाथ दिए हैं और जब कोई अपना हाथ उठाएगा तो मैं कैसे रुका रहूंगा। dev तब चेतन आनंद ने देवानंद को समझाया कि ये सीन कहानी में बहुत ही अहम मोड़ पैदा करेगा इसलिए तुम्हारा हुसैन से थप्पड़ खाना बेहद जरूरी है। इस पर देवानंद ने कहा कि अगर ये सीन आपकी कहानी के लिए जरूरी है और फिल्म को बुलंदी देगा तो यह मेरे करियर को डुबो ही देगी। इस फिल्म को देख कर दर्शक कहेंगे कि हीरो तो मार खा गया। चुप रह गया। इसका कुछ नहीं होगा। अगर यह थप्पड़ मैंने खा लिया तो बतौर हीरो मेरा करिअर ही खत्म हो जाएगा। देव आनंद अपनी बात पर अड़े रहे और हार कर चेतन आनंद को फिल्म का ये सीन बदलना ही पड़ा। वास्तव में देवानंद अपने से जुड़ी हर चीज को लेकर बहुत सतर्क रहा करते थे और दूर की सोचते थे। वो अपने स्वभाव में बेहद साहसी थे और अपनी फीस को लेकर भी निर्माताओं से खुल कर बात करते थे, जबकि उन दिनों ज्यादातर ऐक्टर या तो फिल्म कंपनियों में बंधी हुई तनख्वाह पाते थे या फिर जो निर्माता देते थे, वह चुपचाप रख लिया करते थे। यह भी पढ़ेंः Vicky Kaushal चेहरे पर मास्क लगाकर Katrina Kaif से मिलने जाते हैं- ये है पूरा सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
यूपी चुनावः अनूपशहर और शिकारपुर सीट पर बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, आकाश आनंद ने किया ऐलान
यूपी चुनावः अनूपशहर और शिकारपुर सीट पर बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, आकाश आनंद ने किया ऐलान
'PDA की जीत पर अंदर-ही-अंदर खुश' केशव प्रसाद मौर्य का जिक्र कर अखिलेश ने चला नया सियासी दांव?
'PDA की जीत पर अंदर-ही-अंदर खुश' केशव प्रसाद मौर्य का जिक्र कर अखिलेश ने चला नया सियासी दांव?
इलाहाबाद HC में तोड़फोड़, वकील को जेल भेजने के आदेश पर भड़के अधिवक्ता
इलाहाबाद HC में तोड़फोड़, वकील को जेल भेजने के आदेश पर भड़के अधिवक्ता

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget