एक्सप्लोरर

Sanjay Dutt ने किया कुबूल, बेहद प्यार करते थे Tina Munim से

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और टीना मुनीम की जोड़ी जब 'रॉकी' फिल्म में साथ आई तब इस जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा कर दिया था। पहली ही फिल्म में संजय और टीना का रोमांस हर किसी को पसंद आया

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और टीना मुनीम की जोड़ी जब 'रॉकी' फिल्म में साथ आई तब इस जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा कर दिया था। पहली ही फिल्म में संजय और टीना का रोमांस हर किसी को पसंद आया, इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया। उस वक्त संजय की उम्र ज्यादा नहीं थी, संजय भी बाकी बॉयफ्रेंड्स की तरह अपनी गर्लफ्रेंड टीना को लेकर बेहद पोजेसिव थे।

Sanjay

अपने एक पुराने इंटरव्यू में संजय दत्त ने अपने और टीना के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। इस इंटरव्यू में संजय ने कहा कि- 'हां मैं टीना को लेकर बहुत सीरियस था, साथ ही मैं थोड़ा मतलबी भी था इसीलिए मैं हमारी पर्दे वाली कैमेस्ट्री सबके सामने नहीं दिखाना चाहता था। टीना ने कभी मुझे मेरे परिवार से दूर नहीं किया था, वो उन लोगों में से थी जो मुझे हमेशा परिवार के और ज्यादा करीब लाने की कोशिश करती थी। वो हमेशा घर पर हुई लड़ाई के बाद भी मुझे पापा और बहनों के पास जाने के लिए कहती थी।'

rocky

इसी इंटरव्यू में संजय से पूछा गया कि क्या टीना उनके करियर में दखल देती थीं तो इसपर उन्होंने जवाब में कहा कि- 'मैं बहुत ही इमोशनल आदमी हूं, कई सालों तक मेरे ऊपर मां का प्रभाव रहा, मां के बाद टीना ने उस जगह को भरने की कोशिश की। टीना मेरी जिंदगी में बहुत अहमियत रखती थी, लेकिन उसने मेरे करियर में कभी दखल नहीं दिया, उसने कभी भी मुझे किसी एक्ट्रेस के साथ काम करने से नहीं रोका। मैंने पूनम ढिल्लों के साथ सिर्फ एक ही फिल्म में काम किया क्योंकि हमें साथ में एक ही फिल्म ऑफर हुई। मैं रंजीता के साथ काम करना चाहता था पर किसी भी फिल्म मेकर न हमें कास्ट नहीं किया'। इसी इंटरव्यू में संजय ने कहा कि- 'टीना ने उस वक्त कई एक्टर्स के साथ काम किया, उस वक्त टीना का नाम कई एक्टर्स के साथ जोड़ा जाता था, जिन्हें सुनकर मैं बहुत गुस्से में आ जाता था, लेकिन टीना मुझे अक्सर मना लिया करती थी। वो मुझे समझाती थी कि जो भी मैंने सुना वो सब गलत है, मैं उससे इतना प्यार करता था कि उसकी बातों पर यकीन कर लेता था।मैं टीना से कहता था कि मैं सबकुछ चुपचाप सह रहा हूं क्योंकि जब भी कभी मेरे बारे में इस तरह की अफवाह उड़ें तो वो भी उन्हें मैच्योर तरीके से हैंड़ल करे'।

 karz

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने भी अपनी किताब 'खुल्लम खुल्ला' में भी इस बात का जिक्र किया है कि- 'संजय दत्त टीना मुनीम को लेकर इतने पोजेसिव थे कि एक बार उन्हें ये गलतफहमी हो गई कि टीना और मेरा कुछ चल रहा है तो वो मेरे घर पर ही झगड़ा करने पहुंच गए थे'। ये ऋषि कपूर और टीना मुनीम की फिल्म 'कर्ज' की शूटिंग के वक्त की बात।

हालांकि दोनों के बीच इतना प्यार और अंडरस्टैंडिंग होने के बाद भी ये रिश्ता शादी की मंजिल तक पहुच नहीं सका। संजय दत्त की ड्रग्स और शराब की लत की वजह से टीना मुनीम और संजय दत्त की प्रेम कहानी अधूरी रह गई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget