एक्सप्लोरर

कलाकार और किस्से: 90 के दशक में राज करते थे कुमार सानू, जानें किसने इनकी तस्वीर से शादी कर ली थी

सुर की सही समझ को ही संगीतकार कहते है और जिसे सुर की सही समझ हो और जिसका संगीत सुन कर सुकून मिलता हो हम उसी संगीतकार की बात कर रहे है। जिसका नाम है कुमार सानू।

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के एक ऐसे कलाकार जिन्हें हम सुरों के बादशाह कहते है। हिंदी सिनेमा के जानेमाने बैक्ग्राउंड सिंगर जो सुरों के सौदागर है। जी हां हम बात कर रहे हैं नब्बे के दशक के सबसे मशहूर सिंगर कुमार सानू की। कलाकार और किस्से में कुमार सानू से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सो के बारे में जानेंगे।

कलाकार और किस्से: 90 के दशक में राज करते थे कुमार सानू, जानें किसने इनकी तस्वीर से शादी कर ली थी

नब्बे के दशक के सबसे मशहूर सिंगर केदारनाथ भट्टाचार्य उर्फ कुमार सानू ने फिल्मी दुनिया में उनके दो अनोखे रि‍कॉर्ड हैं। पहला तो ये की उन्होने लगातार पांच साल फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने किया और दूसरा ये की कुमार सानू ने एक ही दिन में 28 गाने रि‍कॉर्ड किए है।

कलाकार और किस्से: 90 के दशक में राज करते थे कुमार सानू, जानें किसने इनकी तस्वीर से शादी कर ली थी

इसके बाद कुमार सानू एक शो में गए और जब वो वहां पहुंचे तो स्टेज खाली जा रहा था। उस वक्त वहां पर 22,000 से ज्यादा लोग मौजूद थे। कुमार सानू को उस स्टेज पर गाना गाने के लिए भेज दिया और जब कुमार सानू स्टेज पर पहुंचे तो इतनी भीड को देखकर डर गए, लेकिन उन्होंने जो पहला गाना गया था वो था किशोर कुमार का गाना ‘वादा तेरा वादा’। उस गाने के लिए कुमार सानू को ख़ूब तालियां मिली। फिर क्या था, उस दिन से कुमार सानू का करियर ग्राफ ऊपर उठता चला गया।

कलाकार और किस्से: 90 के दशक में राज करते थे कुमार सानू, जानें किसने इनकी तस्वीर से शादी कर ली थी

कुमार सानू कोलकाता में अपनी अवाज में गाने रिकोर्ड करके कैसेट बना कर बड़े-बड़े म्यूजिक डायरेक्टर के पास जाते थे, लेकिन उनको वहां से निकाल दिया जाता था। फिर किस्मत ऐसी पलटी कि उन म्यूजिक डायरेक्टर ने ही उनको मुबंई में आकर गाने दिए और 8-8 दिन बैठ कर गाने रिर्कोड किए।

कलाकार और किस्से: 90 के दशक में राज करते थे कुमार सानू, जानें किसने इनकी तस्वीर से शादी कर ली थी

किशोर कुमार के फैंस की कोई कमी नहीं है पर किशोर कुमार के ऐसे फैन बहुत कम हैं जो किशोर कुमार के संगीत के रास्ते पर चलते हों। उन्हीं में से एक है कुमार सानू जो किशोर कुमार को अपना आर्दश मानते हैं और उन्हीं के रास्ते पर चलकर अपनी संगीत की कला को जारी रखे हुए है। आपको बता दें, कुमार सानू उनकी आवाज में ही कार्यक्रमों में गीत गाया करते थे।

कलाकार और किस्से: 90 के दशक में राज करते थे कुमार सानू, जानें किसने इनकी तस्वीर से शादी कर ली थी

वो अस्सी के दशक में प्लेबैक सिंगर बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे। मुंबई आने के बाद कुमार सानू को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनकी मुलाकात जाने माने गजल गायक और संगीतकार जगजीत सिंह से हुई जिनकी सिफारिश पर उन्हें फिल्म आंधियां में गाने का अवसर मिला।

कलाकार और किस्से: 90 के दशक में राज करते थे कुमार सानू, जानें किसने इनकी तस्वीर से शादी कर ली थी

कुमार सानू को गाने गाना का पहला मौका बांग्लादेशी फिल्म ‘तीन कन्या’ में मिला था। जो 1986 में रिलीज हुई थी।

कलाकार और किस्से: 90 के दशक में राज करते थे कुमार सानू, जानें किसने इनकी तस्वीर से शादी कर ली थी

क्या आपको पता है उनका नाम केदारनाथ भट्टाचार्य से कुमार सानू किसने रखा, तो चलिए आपको बताते है इसकी पीछे की कहानी। कुमार सानू की एक मुलाकात हुई संगीतकार कल्याणजी-आनंद जी से। कल्याण जी ने उनसे कहा कि तुम अपना नाम केदारनाथ भटृाचार्य से बदल कर कुमार सानू रख लो। फिर उसके बाद क्या था कुमार सानू को अमिताभ बच्चन की फिल्म जादूगर में गाना गाने का मौका मिल गया।

कलाकार और किस्से: 90 के दशक में राज करते थे कुमार सानू, जानें किसने इनकी तस्वीर से शादी कर ली थी

कुमार सानू की किस्मत का सितारा साल 1990 में आई फिल्म ‘आशिकी’ से चमका। बेहतरीन गीत-संगीत से सजी इस फिल्म की जबरदस्त कामयाबी ने न सिर्फ अभिनेता राहुल राय, गीतकार समीर और संगीतकार नदीम-श्रवण को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया बल्कि कुमार सानू को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया।

कलाकार और किस्से: 90 के दशक में राज करते थे कुमार सानू, जानें किसने इनकी तस्वीर से शादी कर ली थी

कुमार सानू ने हिंदी सिनेमा में ऐसा स्थान बनाया है जहां उन्हें दूसरा किशोर कुमार कहा जाता है। नदीम श्रवण के संगीत निर्देशन में और कुमार सानू की आवाज में गाए हुए गाने, ‘सांसों की जरूरत हो जैसे’, ‘नजर के सामने जिगर के पार’, ‘अब तेरे बिन जी लेंगे हम’, ‘धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना’, ‘मैं दुनिया भूला दूंगा तेरी चाहत में’ आज भी दर्शको के बीच याद किए जाते हैं।

कलाकार और किस्से: 90 के दशक में राज करते थे कुमार सानू, जानें किसने इनकी तस्वीर से शादी कर ली थी

फिल्म आशिकी की सफलता के बाद कुमार सानू को कई अच्छी फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गये जिनमें ‘सड़क’, ‘साजन’, ‘दीवाना’, ‘बाजीगर’ जैसी बड़ी बजट की फिल्में शामिल थीं। इन फिल्मों की सफलता के बाद कुमार सानू ने सफलता की नई बुलंदियों को छुआ।

कलाकार और किस्से: 90 के दशक में राज करते थे कुमार सानू, जानें किसने इनकी तस्वीर से शादी कर ली थी

कुमार सानू ने करीब 350 से अधिक फिल्मों में गाने गाए है। फिल्म के गानों में कुमार सानू ने ऐसा जादू बिखेरा कि सब उनके दीवाने हो गए। उन्होने करीब 20,000 से ज्यादा गाना गाए है। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

कलाकार और किस्से: 90 के दशक में राज करते थे कुमार सानू, जानें किसने इनकी तस्वीर से शादी कर ली थी

चलो ये ते रही उनकी करियर की बात, अब मैं आपको बताती हूं उनकी लव स्टोरी की किस्से। ये बात तो किसी से नहीं छूपी है कि उनका अफैयर एक्ट्रैस मीनाक्षी शेषाद्रि से था। जी हां ऐसा कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे।

कलाकार और किस्से: 90 के दशक में राज करते थे कुमार सानू, जानें किसने इनकी तस्वीर से शादी कर ली थी

इन दोनों की मुलाकात फ़िल्म ‘जुर्म’ के गाने ‘जब कोई बात बिगड़ जाये’ के सेट पर हुई थी और फिर क्या था उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया, लेकिन बात तब बिगड़ गयी जब कुमार सानू की पहली पत्नी से तलाक का मामला सामने आया था। फिर क्या था मिनाक्षी ने अपनी राहे अलग कर ली और अमेरिका के एक इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी कर ली।

कलाकार और किस्से: 90 के दशक में राज करते थे कुमार सानू, जानें किसने इनकी तस्वीर से शादी कर ली थी

ये किस्सा भी बड़ा ही दिलचस्प है, कुमार सानू का दम लगा के हईशा के नाम से कोलकाता साल्ट लेक में एक बहुत बड़ा रेस्टोरेंट है। एक फैन उनके रेस्टोरेंट में मिलने पहुच गया और पहुचने के बाद उसने कुमार दा को अपने दोनों हाथ दिखाए। उस फैन के सीधे हाथ में कुमार सानू लिखा था और उल्टे हाथ में  केदारनाथ भट्टाचार्य। दिवानगी की हद तो देखो कुमार सानू की एक फैन ने तो कुमार दा की फोटो से ही शादी कर ली थी। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए 2009 में उन्हें देश के चौथे सबसे बडे नागरिक सम्मान पदमश्री पुरस्कार से नवाजा भी गया है।

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget