एक्सप्लोरर

बॉलीवुड के दिवानों के लिए सितंबर रहेगा शानदार, जानें कौन सी फिल्में करेगी आपको एंटरटेन

बॉलीवुड के फैंस हर महीने अपनी फेवरेट मूवी के रिलीज होने का इंतजार करते हैं। अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं तो ये महीना आपके लिए रहेगा धमाकेदार।

एंटरटेनमेंट डेस्क, एबीपी गंगा। सितंबर का महीना फिल्मों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है और इस महीने फिल्मों का एक दिलचस्प लाइनअप बना हुआ है। तो चलिए आपको बताते हैं इस महीने आपके लिए बॉलीवुड के फिल्म निर्माता कौन-कौन सी फिल्में ला रहे हैं। सितंबर का महीना शुरू हो चुका है और फिल्मों के शौकीनों के लिए ये महीना बेहद ही खास रहने वाला है। सितंबर में ‘ड्रीम गर्ल’ से लेकर ‘छिछोरे’, ‘प्रस्थानम’ के साथ कई शानदार फिल्में रिलीज होंगी।

छिछोरे

सितंबर के फर्स्ट वीक में रिलीज होने जा रही है फिल्म छिछोरे। आपको बता दें, ये फिल्म पहले 30 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे शिफ्ट की है। यानि ये फिल्म अब 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

इस फिल्म के मुख्य किरदारों की बात करें तो श्रद्धा कपूर के साथ सुशांत सिंह राजपूत, वरुण शर्मा, सिद्धार्थ नारायण, और प्रतीक बब्बर हैं। ये फिल्म आपको आपके कॉलेज लाइफ के दिनों की याद दिलाएगी। फिल्म का ट्रेलर और गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं।

पहलवान

पहलवान फिल्म सुदीप किच्चा और सुनील शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म है। जो सुदीप द्वारा अभिनीत एक पहलवान की कहानी बताती है। इस फिल्म में मक्खी फेम सुदीप एक बिलकुल नए अवतार में नजर आएंगे।

फिल्म में सुदीप पहलवान के किरदार में हैं और सुनील शेट्टी उनके गुरु बने हैं। ये फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म को 5 भाषाओं कन्नड़, तमिल, मलयालम, तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में मक्खी फेम सुदीप बिलकुल नए अवतार में दिखाई देंगे।

ड्रीम गर्ल

बादाई हो, अंधाधुन और आर्टिकल 15 के एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म का नाम है ड्रीम गर्ल और ये फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आयुष्मान खुराना फिल्म ड्रीम गर्ल को लेकर कहते हैं की ये फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स देगी।

आयुष्मान खुराना नाटकों में सीता और राधा की भूमिकाओं में काम करते हैं, और बाद में एक टेलीमार्केटिंग कंपनी में शामिल हो जाते है, जहां वो एक टेलीकॉलर के रूप में काम करते है। फिल्म में आयुष्मान फोन पर पूजा बनकर लड़की की आवाज में कुछ लोगों से बात करते हैं। वह सभी लोग पूजा के प्यार की गिरफ्त में आ जाते हैं। इस फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है।

 सेक्शन 375

अक्षय खन्ना और ऋचा चढ्ढा स्टारर फिल्म सेक्शन 375 एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है। जो भारतीय दंड संहिता की धारा 375 से संबंधित बेस्ड मूवी है।

जहां अक्षय रोहन (राहुल भट) के बचाव पक्ष के वकील की भूमिका निभाते हैं, जो अंजलि (मीरा चोपड़ा) पर बलात्कार का आरोप लगाते हैं, ऋचा चड्डा अंजलि के मामले को अदालत में पेश करती हैं। ये फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होगी।

 प्रस्थानम

2010 में आई तेलुगु की पॉलिटिकल पर बेस्ड फिल्म प्रकाशम का अब हिंदी रीमेक बनकर तैयार हो गया है। फिल्म में मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, अली फज़ल, चंकी पांडे, अमायरा दस्तूर और सत्यजीत दुबे भी हैं।

अब देव काथा फिर से संजय दत्त और अली फज़ल को लेकर हिंदी में प्रस्थानम नाम से इसका रीमेक ला रहे हैं। फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होगी।

द जोया फैक्टर

सोनम कपूर और दुलारे सलमान अनुजा चौहान के सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास द जोया फैक्टर के स्क्रीन प्ले में एक साथ आ रहे हैं। क्रिकेट की पृष्ठभूमि के रूप में, रोमांटिक कॉमेडी में सोनम एक एजेंट जोया सिंह सोलंकी की भूमिका निभा रही हैं, जो विश्वकप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम का भाग्यशाली आकर्षण बन जाती है।

ये भी एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें सोनम कपूर और दलकौर सलमान ने एक्टिंग की है। द जोया फैक्टर अभिषेक शर्मा के डायरेक्शन में बनी और पूजा शेट्टी देवड़ा प्रोड्यूस फिल्म है और ये 20 सितंबर 2019 को रिलीज होगी।

पल पल दिल के पास

सनी देओल के बेटे करण देओल ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत रोमांटिक ड्रामा पल पल दिल के पास से की। फिल्म सनी द्वारा निर्देशित है और जी स्टूडियोज और सनी साउंड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्देशित है। इसमें आकाश अहुजा, सचिन खेडेकर, सिमोन सिंह, मेगना मलिक, कामिनी खन्ना और आकाश धर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

करण के अपोजिट एक्ट्रेस सहर बांबा को कास्ट किया गया है। सहर की भी यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म को 20 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP MLC चुनाव: घर बैठे पता करें अपना पोलिंग बूथ, 23 अक्टूबर को मतदान
UP MLC चुनाव: घर बैठे पता करें अपना पोलिंग बूथ, 23 अक्टूबर को मतदान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget