एक्सप्लोरर

बॉलीवुड फिल्में बच्चों के स्वास्थ पर डाल रही है बुरा प्रभाव

एक अध्ययन से पता चला है कि बॉलीवुड फिल्मों में दो दशक से भी अधिक समय से फिल्मों में शराब और फास्ट फूड का अधिक सेवन दिखाया जा रहा है।

एक अध्ययन से पता चला है कि बॉलीवुड फिल्मों में दो दशक से भी अधिक समय से फिल्मों में शराब और फास्ट फूड का अधिक सेवन दिखाया जा रहा है, जिससे बच्चों पर खासा प्रभाव पड़ रहा है। वैज्ञानिक पत्रिका पीएलओएस में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, वाइटल स्ट्रैटेजीज और इंपीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया कि बॉलीवुड फिल्मों में तम्बाकू, शराब और ब्रांडेड फास्ट-फूड को अधिक मात्रा में दिखाया जा रहा है, जिससे लोग और खासतौर से बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। ग्लोबल पॉलिसी एंड रिसर्च, पॉलिसी, एडवोकेसी एंड कम्युनिकेशन, वाइटल स्ट्रैटेजीज की उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता मुरुकुटला ने कहा, "हमारे अध्ययन से पता चलता है कि बॉलीवुड फिल्में अपने दर्शकों, विशेष रूप से बच्चों में अस्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा देने में योगदान दे रही हैं।" उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि हमारे इस अध्ययन के माध्यम से फिल्मों में इस तरह के उत्पादों का उपयोग कम करने में मदद करेगा।" इस अध्ययन को 1994-2013 की समय अवधि में 300 फिल्मों के आधार पर किया गया, जिसमें से 93 प्रतिशत फिल्मों में कम से कम एक बार शराब का सेवन दिखाया गया है। 70 प्रतिशत में तंबाकू सेवन और 21 प्रतिशत फिल्मों में ब्रांडेड फास्ट फूड को दिखाया गया है। तंबाकू उत्पादों का सेवन औसतन प्रति फिल्म चार बार, शराब सात बार और ब्रांडेड फास्ट फूड प्रति फिल्म 0.4 बार दिखाया गया है। पिछले 20 सालों के दौरान तम्बाकू का उपयोग कम किया गया है, जबकि शराब और ब्रांडेड फास्ट फूड उत्पादों में काफी वृद्धि हुई है। दुनिया भर में नॉन कम्यूनिकेबल रोगों की संख्या में वृद्धि तंबाकू, शराब और अति-प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के सेवन से जुड़ी हुई है। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह विश्लेषण फिल्म देखने वाले दर्शकों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए मजबूत नीतिगत उपायों को अपनाने के लिए साक्ष्य प्रस्तुत करता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget