एक्सप्लोरर

Bollywood और TV की ये 6 हसीनाएं रह चुकीं हैं सालों तक घरेलू हिंसा का शिकार

आम लोगों की तरह बॉलीवुड के लोग भी अपना घर बचाने के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करते हैं। बॉलीवुड की हसीनाओं ने भी अपनी शादी में कई बार घरेलू हिंसा का सामना किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस की जिन्दगी दूर से देखने में हर किसी को अच्छी लगती है लेकिन हमेशा ऐसा होता नहीं है। क्योंकि बहुत सी बॉलीवुड और टेलीविजन की एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिन्होंने घरेलू हिंसा का सामना किया है। आज का इस खास पेशकश में हम आपको बॉलीवुड और टीवी की ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी निजी जिन्दगी में घरेलू हिंसा का सामना किया है।

zeenat इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman)का। जीनत के पति मजहर खान अक्सर उनके साथ मार-पीट किया करते थे। इतना ही नहीं जब जीनत अमान संजय खान (Sanjay Khan) के साथ रिश्ते में थी तब संजय भी कई बार जीनत पर हाथ उठा चुके हैं, एक बार तो संजय ने पूरे होटल स्टॉफ के सामने जीनत को बुरी तरह पीटा था, उस पिटाई में जीनत का जबड़ा तक टूट गया था।

यह भी पढ़ेंः

आखिर ऐसा क्या हुआ कि, 19 साल पुराने रिश्ते को तोड़ने पर मजबूर हो गए Malaika Arora और Arbaz Khan shweta

इस लिस्ट में श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का नाम भी शामिल है। श्वेता ने राजा चौधरी (Raja Chaudhary) से साल 1998 में शादी की थी। श्वेता के अनुसार उनके पहले पति राजा चौधरी ने कई बार उनपर हाथ उठाया। राजा नशे की हालत में कई बार श्वेता के साथ बदसलूकी कर चुके हैं। राजा के इसी रवैये की वजह से श्वेता ने साल 2012 में राजा से तलाक ले लिया। इसके बाद श्वेता ने दूसरी शादी अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) से की। पहले पति राजा की ही तरह उनके दूसरे पति अभिनव ने भी श्वेता और उनकी बेटी के साथ कई बार हाथापाई की है। जिसकी शिकायत श्वेता पुलिस में भी कर चुकी हैं।

priya

इस लिस्ट में आगे टीवी सीरियल 'डायन' की एक्ट्रेस प्रिया बठीजा (Priya Bathija)का नाम भी शामिल है। जिनकी निजी जिन्दगी कुछ खास नहीं चल रही है। उन्होंने 2 साल पहले ही डीजे कवलजीत सलूजा ( Kawaljeet Saluja) से शादी की थी। लेकिन 2 साल बाद ही वो अपने पति से तलाक चाहती हैं। आपको बता दे कि कवलजीत से प्रिया की दूसरी शादी है। इससे पहले प्रिया ने टीवी एक्टर जतिन शाह (Jatin Shah) से शादी की थी। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में प्रिया ने इस बात का खुद खुलासा किया था कि उनके साथ घरेलू हिंसा हो रही है जिसकी वजह से वो तलाक लेना चाहती हैं।

rahul राहुल महाजन की दुल्हनिया डिंपी गांगुली (Dimpy Ganguly) को तो आप पहचानते ही होंगे। जी हां जिन्होंने 2009 में रियलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे' में राहुल महाजन (Rahul Mahajan) से शादी की थी। लेकिन शादी के सिर्फ 4 महीनों के अंदर ही दोनों के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई। जिसकी वजह रही घरेलू हिंसा। शादी के एक साल के अंदर ही डिंपी ने राहुल से तलाक की अर्जी दाखिल कर दी और 2015 में दोनों का तलाक भी हो गया। तलाक के बाद डिंपी ने दूसरी शादी कर ली।

यह भी पढ़ेंः

Parineeti Chopra के पास नहीं रहे थे खाने के लिए भी पैसे, डेढ़ साल तक रहीं डिप्रेशन का शिकार deepshika

इस लिस्ट में बॉलीवुड और टीवी का जाना-माना चेहरा दीपशिखा नागपाल (Deepshikha Nagpal)का नाम भी शामिल है। जिन्होंने साल 2012 में केशव अरोड़ा (Keshav Arora) से शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों का रिश्ता खराब होने लगा। दीपशिखा ने केशव पर मारपीत का संगीन आरोप लगाया था, जिसके बाद साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

Bollywood और TV की ये 6 हसीनाएं रह चुकीं हैं सालों तक घरेलू हिंसा का शिकार 80 की हिट एक्ट्रेस जो आज भी फिल्मों में मां के किरदारों में नजर आती हैं जिनका नाम है रति अग्निहोत्री (Rati Agnihotri)। रति ने भी घरेलू हिंसा का सामना किया है। आपको बता दे कि उन्होंने साल 1985 में अनिल विरवानी से शादी की थी। रति ने भी पति अनिल के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला पुलिस में दर्ज करवाया था। जिसके बाद दोनों ने साल 2015 में तलाक ले लिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget