एक्सप्लोरर

60 के दशक की इस मशहूर एक्ट्रेस को साइन करने के लिए लग जाती थी फिल्म मेकर्स की लाइन, फिर एक किरदार ने डुबा दिया उनका करियर-आज जी रही हैं गुमनामी की जिन्दगी

बॉलीवुड में कब कौन सी फिल्म किसे स्टार बना दे कोई नहीं कह सकता। ऐसा अक्सर फिल्म इंडस्ट्री में होता है कि एक गलत फिल्म से स्टार्स का पूरा करियर तबाह हो जाता है

Bollywood की एक ऐसी अदाकारा जिन्होंने 60 के दशक में हिंदी सिनेमा पर राज किया। जी हां हम बात कर रहे हैं बेहद खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस निम्मी के बारे में। निम्मी एक मुस्लिम परिवार से हैं और उनका असली नाम  नवाब बानू है। आज भले ही लोग उन्हें भूल गए हों लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वो हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार हुआ करती थीं। निम्मी (Nimmi) को उनके करियर का पहला ब्रेक सुपरस्टार राज कपूर की वजह से मिला था। जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली। देखते ही देखते निम्मी हर बड़े निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद बन गईं। 50 और 60 के दशक में निम्मी इतनी डिमांड में थीं कि उन्होंने उस दौर के हर बड़े स्टार के साथ काम किया जिसमें दिलीप कुमार (Dilip Kumar), राज कपूर (Raj Kapoor), अशोक कुमार (Ashok Kumar) और धर्मेंद्र (Dharmendra) जैसे एक्टर्स के नाम शामिल हैं। इतना ही नहीं खुद राज कपूर भी एक बार उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए जिद पर अड़ ही गए थे।

60 के दशक की इस मशहूर एक्ट्रेस को साइन करने के लिए लग जाती थी फिल्म मेकर्स की लाइन, फिर एक किरदार ने डुबा दिया उनका करियर-आज जी रही हैं गुमनामी की जिन्दगी

इतनी कामयाबी और शौहरत के बाद भी निम्मी की सिर्फ एक गलती की वजह से उनका पूरा करियर आसमान से जमीन पर आ गिरा। बात है साल 1963 की, जब डायरेक्टर हरनाम सिंह रवैल (H. S. Rawail) ने निम्मी को फिल्म 'मेरे महबूब' (Mere Mehboob) में राजेन्द्र कुमार (Rajendra Kumar) के साथ लीड हीरोइन का रोल निभाने के लिए अप्रोच किया था और इसी फिल्म में हरनाम हीरो की बहन के किरदार के लिए बीना राय को लेना चाहते थे।

60 के दशक की इस मशहूर एक्ट्रेस को साइन करने के लिए लग जाती थी फिल्म मेकर्स की लाइन, फिर एक किरदार ने डुबा दिया उनका करियर-आज जी रही हैं गुमनामी की जिन्दगी

लेकिन निम्मी ने इस फिल्म में लीड हीरोइन का रोल करने से इंकार कर दिया। क्योंकि निम्मी को लगा कि फिल्म में हीरोइन के रोल से ज्यादा हीरो की बहन का किरदार जरूरी है। यही सोचकर निम्मी ने हरनाम सिंह को लीड रोल के लिए मना कर दिया और बहन का किरदार निभाने के लिए हामी भर दी। लेकिन निम्मी के इस फैसले से डायरेक्टर हरनाम सिंह रवैल बिल्कुल भी खुश नहीं थे। क्योंकि अब उन्हें एक हीरोइन की तलाश करनी थी और फिर उनकी तलाश साधना पर जाकर रुकी। जिसके बाद फिल्म में राजेंद्र कुमार के साथ हीरोइन के रोल के लिए साधना को साइन किया गया और निम्मी को उनकी बहन के किरदार के लिए। फिल्म रिलीज होते ही सब उल्टा हो गया। क्योंकि फिल्म काफी बड़ी हिट हुई और हर तरफ साधना की तारीफ होने लगी। इस फिल्म के बाद साधना का करियर ऊपर और निम्मी का करियर नीचे की तरफ पहुंच गया।

sadhna

इस फिल्म के बाद निम्मी के पास उतने अच्छे रोल नहीं आए जितना पहले आया करते थे। हालांकि उन्होंने अशोक कुमार के साथ फिल्म 'आकाशदीप' में उनकी पत्नी का किरदार निभाया था लेकिन इस फिल्म में भी ज्यादा फोकस धर्मेंद्र और नंदा (Nanda) पर ही था। आज भी उन्हें फिल्म 'मेरे महबूब' में हीरो की बहन का किरदार निभाने का बहुत मलाल है। क्योंकि हर किसी को लगता है कि इस एक किरदार ने उनका पूरा फिल्मी करियर ही खत्म कर दिया था। साल 1993 में निम्मी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अच्छे रोल निभा सकतीं थी लेकिन उन्हें ऑफर ही नहीं किए गए। आज काफी लंबे समय से निम्मी गुमनामी की जिंदगी गुजार रही हैं।

यह भी पढ़ेंः

मशहूर गीतकार Anand Bakshi का सहारा लेकर Rajesh Khanna बने सुपरस्टार, सरकारी नौकरी छोड़ कर थामी थी कलम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget