एक्सप्लोरर

Ranbir kapoor के साथ पापा Rishi Kapoor के रिश्ते कई सालों से अच्छे नहीं चल रहे थे, ये थी वजह

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के अचानक देहांत के बाद से उनके बेटे रणबीर कपूर की एक दिली तमन्ना अधूरी सी रह गई, खबरों की माने तो रणबीर कपूर का पापा ऋषि के साथ रिश्ता कुछ ठीक नहीं चल रहा था

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के अचानक देहांत के बाद से उनके बेटे रणबीर कपूर की एक दिली तमन्ना अधूरी सी रह गई, खबरों की माने तो रणबीर कपूर का पापा ऋषि के साथ रिश्ता कुछ ठीक नहीं चल रहा था। रणबीर कपूर को भी इस बात का मलाल हमेशा रहेगा कि उनके पिता के साथ रिश्ता उतना करीबी और मजबूत नहीं रहा जितना ऋषि कपूर और राज कपूर के बीच होता था। इस बात का जिक्र रणबीर ने लगभग 3 साल पहले किया था। रणबीर ने कहा था कि- जब कभी भी मेरी शादी होगी और मेरे बच्चे होंगे तो मैं नहीं चाहता कि मेरा अपने बच्चों के साथ वैसा रिश्ता रहे जैसा मेरा और मेरे पिता के बीच रहा। जब मेरे बच्चे होंगे तो मैं अपने बच्चों के साथ गहरी दोस्ती का संबंध रखूंगा।

neat

हालांकि रणबीर कपूर पिता ऋषि कपूर के साथ ऐसा रिश्ता नहीं बना सके। रणबीर की शादी से पहले ही ऋषि इस दुनिया को छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए सबसे दूर जा चुके हैं। ऋषि कपूर और रणबीर कपूर के बीच की दूरियों के बारे में ऋषि कपूर की जीवनी खुल्लम खुल्ला : ऋषि कपूर दिल से. में भी जिक्र किया गया है जो साल 2017 में प्रकाशित हुई थी। आपको बता दें कि पापा ऋषि की इस किताब का प्राक्कथन खुद रणवीर कपूर ने लिखा है। इस प्राक्कथन में रणवीर ने साफ किया है कि उनका अपने पापा के साथ अच्छा रिश्ता नहीं रहा। रणबीर कपूर ने लिखा- काश हमारे बीच में दोस्ती का रिश्ता होता, काश मैं उनके साथ ज्यादा वक्त बिता पाता। कभी-कभी मेरे दिल में ये ख्याल आता है कि काश मैं भी कभी ऐसे ही फोन उठाता और उनसे बात करता और पूछ पाता कि आप कैसे हैं, लेकिन हम दोनों के बीच ऐसा रिश्ता नहीं है कि हमारे बीच फोन पर बातें हों, पर हां, पापा मुझे मैसेज जरूर भेजते हैं, साथ ही वो मेरा आर्थिक पक्ष भी देखते हैं, इसी तरह हम दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही रणबीर ने लिखा कि जहां तक पापा के साथ मेरे व्यक्तिगत रिश्ते का सवाल है तो हमारा ये रिश्ता पूरी तरह आदरणीय है लेकिन मैं पापा से ज्यादा अपनी मां के ज्यादा करीब हूं।

rishi

साल 2015 में ऋषि कपूर ने भी अपने गुस्सैल स्वभाव को माना था, उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो पहले बहुत गुस्सैल और घमंडी थे। खबरों की माने तो रणबीर पापा ऋषि की रोजमर्रा की नसीहतों से परेशान हो गये थे। पिता के गुस्से और डांट की वजह से वो धीरे-धीरे उनसे दूर होते चले गए। ऋषि कपूर ने बाद में इस बात को कबूल भी क्या था कि उनकी वजह से ही रणबीर और उनका रिश्ता खराब हुआ है और जब तक इस बात का अंदाजा ऋषि को हुआ तब तक काफी देर हो चुकी थी।

katrina

 रणबीर कपूर पहले अपने माता-पिता के साथ एक ही घर में रहा करते थे, लेकिन साल 2015 में रणबीर ने ऋषि कपूर का घर छोड़ अलग रहने का फैसला किया, हालांकि इस फैसले से ऋषि बहुत नाराज हुए थे। रणबीर के इस फैसले ने दोनों के बीच की दूरियों को और ज्यादा बढ़ा दिया था। ये वो वक्त था जब रणबीर और कैटरीना रिलेशनशिप में थे और रणबीर कैटरीना के साथ फ्लैट में रहने लगे थे। उस वक्त ना तो मां नीतू कपूर ना ऋषि कपूर दोनों के रिश्ते से खुश थे।

ranger

पिता के गुस्से का जिक्र रणबीर कपूर पहले भी कर चुके हैं, उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि, जब वो 12 साल के थे तब घर में पूजा थी। रणबीर जूते पहन कर पूजा की जगह पर चले गये, ये देखकर ऋषि कपूर को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने वहीं रणबीर को एक जोरदार थप्पड़ मार दिया। लेकिन ये रणबीर के संस्कार ही है जो इतनी दूरियों के बाद भी उन्होंने हमेशा अपने पिता का सम्मान किया। जब रणबीर को पहली बार पता चला था कि पापा को कैंसर है तो वो बहुत रोए थे।

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें
CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें
शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget