एक्सप्लोरर

अयोध्या: 17 अक्टूबर से शुरू होगी बॉलीवुड कलाकारों के अभिनय वाली रामलीला, भव्य आयोजन की तैयारी

अयोध्या में इस बार होनी वाली रामलीला कई मायनों में अलग है. इस बार बॉलीवुड के कलाकार भी भाग ले रहे हैं इस रामलीला में. कोरोना काल के चलते यह वर्चुअल होगी. इसे दूरदर्शन और सोशल मीडिया के जरिये प्रसारित किया जाएगा.

अयोध्या. अयोध्या में फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा 17 अक्टूबर से लगने जा रहा है. भगवान राम के मंदिर के निर्माण के साथ अब माया नगरी की भी नजर अब आयोध्या पर है. इसी वजह से इस बार फिल्मी कलाकारों के द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा. सरयू किनारे लक्ष्मण किला मंदिर में भगवान राम के जीवन काल पर आधारित रामलीला की प्रस्तुति की जाएगी. ये प्रस्तुति वर्चुअल होगी. इसमें दर्शकों की मौजूदगी नहीं होगी. इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन और सोशल मीडिया तथा यूट्यूब के माध्यम से किया जाएगा.

मुख्यमंत्री आ सकते हैं रामलीला देखने

सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिन की रामलीला को स्वयं अयोध्या आकर देखेंगे. फिल्म जगत की मानी जानी हस्तियां रामलीला के पात्रों का अभिनय करेंगे. भोजपुरी अभिनेता और गायक मनोज तिवारी अंगद की भूमिका निभाएंगे तो गोरखपुर के सांसद फिल्म अभिनेता रवि किशन भरत की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्मी हस्तियों के रुकने के लिए भी अयोध्या और लखनऊ में इंतजाम किए जा रहे हैं. इसी क्रम में आज अयोध्या की रामलीला के पदाधिकारी अयोध्या पहुंचे और चल रही तैयारियों का जायजा लिया.

17 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला

आपको बताते चलें कि 17 अक्टूबर से अयोध्या में फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा लगने जा रहा है इसमें रामलीला के विभिन्न पात्रों का अभिनय कर रामलीला का मंचन सरयू के किनारे लक्ष्मण किला के प्रांगण में किया जा रहा है. इस रामलीला में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होती इसका प्रसारण दूरदर्शन, सोशल मीडिया, यूट्यूब के माध्यम से किया जाएगा.

भगवान राम की मूर्ति की जाएगी स्थापित

17 अक्टूबर से शुरू होने वाली रामलीला में भगवान राम की पोशाक जनकपुर नेपाल से तैयार कराई गई है. साथ ही भगवान राम के जहां जहां पैर पड़े थे, उन स्थानों से मिट्टी एकत्रित करके भगवान राम की एक आदम कद की प्रतिमा बनाई जाएगी, इसकी स्थापना 17 अक्टूबर को रामलीला के उद्घाटन के दिन किया जाएगा और समापन 25 अक्टूबर के दिन भगवान राम की प्रतिमा का सरयू में विसर्जन किया जाएगा.

फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक अयोध्या में रहेगा तो उनके रुकने के लिए अयोध्या के कुछ होटल तथा लखनऊ के कुछ होटलों में व्यवस्था की गई है. बकायदा करोना काल में शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही इस रामलीला का मंचन होगा और इस रामलीला की सबसे खास बात यह होगी कि फिल्म जगत की नामचीन हस्तियां भगवान राम के जीवन पर आधारित बातों पर अभिनय प्रस्तुत करेंगे.

ये भी पढ़ें.

समाजवादी पार्टी ने रामगोपाल यादव पर जताया भरोसा, राज्यसभा चुनाव के लिये फिर से उम्मीदवार घोषित किया

यूपी में 15 अक्‍टूबर से खुल जाएंगे सिनेमा हॉल और मल्‍टीप्‍लेक्‍स, इन नियमों का करना होगा पालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget